CABINET; 30 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक,नए CS का स्वागत,अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को अपरान्ह साढ़े तीन बजे से मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी. बैठक में निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी. वहीं, नवनियुक्त मुख्य सचिव विकास शील का स्वागत किया जाएगा. राज्य के निर्माण के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब किसी निवर्तमान मुख्य सचिव को कैबिनेट में विदाई दी जाएगी.

इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार को फरवरी 2014 में कैबिनेट द्वारा विदाई दी गई थी. वहीं, 30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक में कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी विकास शील छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं. वे 30 सितंबर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य के 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभालेंगे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे.

विकास शील का रिटायरमेंट जून 2029 में है. पांच वरिष्ठ आईएएस अफसरों को सुपरसीड कर विकासशील को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. पदभार संभालते ही उन्हें राज्योत्सव के साथ प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारी में जुटना होगा।

  • Related Posts

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए…

    POLLUTION; 15 दिनों में 15 उद्योगों की बिजली कटी, उत्पादन बंद ,9.22 लाख की क्षतिपूर्ति की वसूली

    0 उल्लंघनकारी उद्योगों पर पखवाड़े भर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की कड़ी कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार