ELEPHANT; खलिहान में सो रहे दंपत्ति पर हाथियों का हमला, दोनों की मौत, गांव में दहशत का माहौल

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई.यहां खलिहान में धान की रखवाली कर रहे एक दंपत्ति पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया. हाथियों के इस हमले में पति और पत्नी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और डर का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, बिसाही पोड़ी गांव के रहने वाले कबिलास राजवाड़े (42 वर्ष) और उनकी पत्नी धनियारो (38 वर्ष) खलिहान में रखे धान की निगरानी के लिए रात में वहीं सो रहे थे. गांव के आसपास के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की गतिविधि बढ़ी हुई थी, लेकिन इसकी गंभीरता का अंदाजा किसी को नहीं था.

देर रात लगभग 2 बजे, हाथियों का एक झुंड जंगल से भटकते हुए खलिहान की ओर आ पहुंचा. यहां पहुंचकर हाथियों ने अचानक सो रहे दंपत्ति को अपने पैरों तले कुचल दिया. हमला इतना तेज और अचानक था कि दोनों को बचने का कोई मौका ही नहीं मिला.

गांव में मातम और आक्रोश
एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस घटना से बेहद सदमे में हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग पर नाराजगी भी जताई है. उनका कहना है कि हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधि के बावजूद ग्रामीणों को समय रहते कोई ठोस चेतावनी या सुरक्षा उपाय नहीं किए गए.

  • Related Posts

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    रायपुर, जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के सफर के बाद अपर संचालक जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर कल नवा रायपुर स्थित संवाद के…

    FEDRATION; बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर सीएम साय से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुलाकात कर जताया आभार

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों और…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा