PROTEST; आईएएस संतोष वर्मा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट पहुंचा मामला, छत्तीसगढ में भी ब्राह्मण समाज में आक्रोश

रायपुर, इंदौर की कोर्ट में आईएएस अधिकारी और अजाक्स प्रमुख संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर परिवाद दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

इंदौर कोर्ट में IAS ऑफिसर संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है। वर्मा मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (AJAKS) के नए प्रेसिडेंट हैं। विगत दिनों संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के बेटियों के बारे में अपमानजनक ,अमर्यादित , अशोभनीय बातें की गई थी । उनके द्वारा कही गई बातें सोशल मीडिया में  वायरल हो रही है। इससे छत्तीसगढ में भी ब्राह्मण समाज काफी आहत है । उनकी इस कृत्य से आपसी सौहार्द्र बिगड़ने की संभावना है। ब्राह्मण समाज में उनकी इन बातों से  काफी आक्रोश है ।

थाने में शिकायत

ब्राह्मण समाज तहसील कुरुद धमतरी ने पुलिस थाना में शिकायत करते हुए उनके विरुद्ध तत्काल भारती संहिता की धारा 196,298, 199 एवं धारा 4 स्त्री प्रतिषेध अधिनियम  एवं धारा 153 आई टी एक्ट सेक्शन 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कठोर प्रशासनिक कार्यवाही कर समाज को न्याय दिलाने की मांग की है। संतोष वर्मा  एक प्रशासनिक अधिकारी हैं जिसने संविधान का शपथ लिया  है ,सभी नियम को  व कानून का ज्ञान होते हुए भी  ऐसा गैर जिम्मेदारी पूर्वक बातें बोलना उनकी मानसिक दिवालियापन को प्रदर्शित करता है ।
 ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में अध्यक्ष के पी तिवारी, लक्ष्मीकांत द्विवेदी सचिव, हैग्रीव प्रसाद शर्मा, आशीष शर्मा, जगजीवन मिश्रा, कमल शर्मा, कैलाश शुक्ला, शिव मोहन पांडे, अनिल झा, सोनू द्विवेदी, शरद पांडा एवं समाज के अन्य सम्माननीय जन है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

     राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार के पास स्थित साल्हेवारा बांध में रविवार को नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि…

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घूमाने के बहाने पीड़िता को नाबालिग अपनी बाइक से रजहि डैम के पास…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री