EXAM; अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग, आवेदन 22 जनवरी तक

रायपुर, राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत रायपुर जिला मुख्यालय स्थित अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, रेल्वे, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एवं छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से 22 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं। साथ ही वर्गवार 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। चयनित विद्यार्थियों को ₹1000 प्रतिमाह शिष्यवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। कोचिंग पूर्णतः निःशुल्क होगी।अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तिथि पृथक से सूचित की जाएगी। योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकेगा।

आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरुरी

पात्रता की प्रमुख शर्तें आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अथवा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग का स्थायी जाति प्रमाणपत्र धारक हो। आवेदक की आयु न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष हो (आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशन वर्ष की 1 जनवरी की स्थिति में)।

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी संबंधित परीक्षाओं हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (स्नातक/स्नातकोत्तर) रखता हो। शासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थी या उसके माता-पिता/पालक की वार्षिक आय ₹3.00 लाख तक होनी चाहिए, जिसका प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 22 जनवरी 2026 कर दिया गया है।

यहां आवेदन जमा होंगे

इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक अभिलेखों स्नातक/स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय में अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर (पुराना कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति विकास/डॉ. अंबेडकर छात्रावास भवन) अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कलेक्टर परिसर रायपुर, कक्ष क्रमांक-40 में आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई