INDEPENDENCE DAY; डॉ. रोहित यादव ने कहा- पॉवर कंपनी में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम, डिजिटल हस्ताक्षर से होगा फाइलों का अनुमोदन

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में अब ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। कार्यालय की सभी फाइलों का अनुमोदन अधिकारी कंप्यूटर या लैपटॉप पर आनलाइन कर सकेंगे। इसकी घोषणा पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ, रोहित यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में की। उन्होंने डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया और सुरक्षा सैनिकों के मार्चपास्ट की सलामी ली।

डंगनिया स्थित पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासनने मंत्रालय में ऑनलाइन फाइल अनुमोदित करने का सिस्टम बनाया है। यह बहुत सरल,प्रभावी और आसान है। इसे अब पॉवर कंपनी के सभी विभागों में भी अपनाया जाएगा।अधिकारी कहीं भी हों, फाइलों को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से निराकृत कर सकेंगे।इसमें समय या फिर भौतिक रूप से मोटी-मोटी फाइल लाने ले जाने की झंझट नहीं रहेगी।    

डॉ.यादव ने कहा कि पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी जल्द ही पुरानी सामग्रियों व दस्तावेजों केनिस्तारण के लिए मेनुअल बनाएगा, ताकि हम उन्हें डिजिटल करके सुरक्षित रखे और हमअपने ऑफिस को स्वच्छ और सुंदर बना सकें। सभी दफ्तरों में पुराने अनावश्यकदस्तावेज और कबाड़ के ढेर लगे रहे हैं, इनका निराकरण 2 अक्टूबर के पहले करनाहै।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा है कि उपभोक्ता सस्ती बिजली योजना केलिए किसी शासकीय योजना पर आश्रित न रहें, बल्कि अपने घरों की छतों परसोलरप्लांट लगाकर स्वयं बिजली उत्पादक बने। उन्होंने पॉवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने घरों में प्लांट लगाने का आह्वान किया। छह लाख सोलर प्लांट लगाने केलिए राज्य शासन स्वयं 18 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रही है।  

इस मौके पर प्रबंध निदेशक एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला, भीम सिंह कंवर,निदेशक आरए पाठक, मुख्य अभियंता (मा.सं.) एएम परियल एवं मुख्य सुरक्षाअधिकारी विंग कमांडर ए श्रीनिवास राव विशेष रूप से उपस्थित थे। सतर्कता एवं सुरक्षा विभाग के सुरक्षा निरीक्षक प्रभुशरण सिंह एवं बैन्ड दल के ताराचंद बेन के नेतृत्व में परेड की प्रस्तुति दी गई। समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया। 

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व