SC; हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 4 मामलों में गिरफ्तारी पर लगी रोक

 रायपुर, सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को बड़ी कानूनी राहत मिली है. कोर्ट ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दर्ज चार मामलों में उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. ये चारों एफआईआर जून और जुलाई 2025 के दौरान दर्ज की गई थीं, जिनमें रोहित तोमर पर पीड़ितों को डराने-धमकाने और अधिक ब्याज वसूलने के आरोप लगे थे.

हालांकि यह राहत रोहित तोमर के लिए पूरी तरह सुरक्षित कवच नहीं है. सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश सिर्फ उन चार मामलों तक सीमित है, जिनमें अग्रिम जमानत की मांग की गई थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोहित तोमर पर दर्ज अन्य आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी और जांच की कार्रवाई जारी रहेगी.

भाई पकड़ा गया, रोहित का सुराग नहीं

9 नवंबर को पुलिस ने रोहित के साथ फरार चल रहे भाई वीरेंद्र तोमर को MP से गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेजा था, लेकिन पूछताछ में भी उसने रोहित के ठिकाने के बारे में कुछ नहीं बताया. पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित लगातार ठिकाने बदल रहा है और कुछ स्थानीय सहयोगी उसकी मदद कर रहे हैं.

तोमर बंधुओं के खिलाफ 5 महीने में 8 नए केस सामने आए हैं. उन पर 16 से ज्यादा अपराध के मामले दर्ज हैं. वहीं, मारपीट, धमकी, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और सूदखोरी जैसे गंभीर आरोपों के 8 नए केस दर्ज हुए हैं. पुराने मामलों सहित दोनों भाइयों पर 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.

  • Related Posts

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    CGPSC; ईडी की विशेष कोर्ट ने आईएएस टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी रिमांड खत्म होने पर आज ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र