CRIME;’प्राइवेट पार्ट को टच किया, कमरे में पीटा’, गैंगरेप की धमकी देकर दर्ज कराया केस, ननों की रिहाई होते ही लड़कियों ने खोल दी पोल

जगदलपुर, मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में दुर्ग रेलवे स्टेशन से दो कैथोलिक ननों को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को बिलासपुर की एनआईए कोर्ट ने दोनों ननों और एक अन्य को जमानत दे दी। अब इस मामले में नया मोड आया है। नन जिन युवतियों को अपने साथ आगरा लेकर जा रही थीं उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारायणपुर एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवतियां नारायणपुर जिले के अबूझमाड की है।

युवतियों ने बिलासपुर एनआईए कोर्ट से दोनों कैथोलिक ननों को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह दोनों निर्दोष हैं। हम अपने परिजनों की सहमति से जा रहे थे। उन्होंने ननों की तारीफ की।

SP को दिया आवेदन

शनिवार को तीनों युवतियां नारायणपुर एसपी कार्यालय पहुंचीं। इन्होंने लिखित आवेदन देकर एसपी से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इन तीनों युवतियों में एक कि उम्र 21 साल है और 2 युवतियों की उम्र 19-19 साल है। इन्होंने कहा है कि दुर्ग में पुलिस ने कोरे कागज पर दस्तखत करवाया।

अबूझमाड़ की रहने वाली हैं तीनों युवतियां

दरअसल, ये तीनों युवतियां नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं। ये ईसाई धर्म को मानती हैं। कुछ दिन पहले 2 नन के साथ आगरा जा रहीं थी। इसी बीच दुर्ग रेलवे स्टेशन में इन्हें रोक लिया गया था। ननों की गिरफ्तारी हुई थी।

कमरे में बंद किया गया

तीनों पीड़िता ने इस मामले में शिकायती आवेदन दिया है। इनका आरोप है कि दुर्ग रेलवे स्टेशन में 100 से 200 लड़कों ने उन्हें घेर लिया था। जातिगत गालियां दीं। हमारे प्राइवेट पार्ट को टच किया और हमें गैंगरेप की धमकी दी थी। फिर पुलिस स्टेशन लेकर गए। वहां हमें एक कमरे में रखा। पुलिस जवानों को बाहर कर एक कमरे में हमें रखा गया। कमरे में भी हमें पीटा गया। ननों के खिलाफ बयान देने के लिए जबरदस्ती प्रेशर बनाया गया। हमें कहा गया तो केस दर्ज नहीं करवाओगी तो गैंगरेप की धमकी दी।

प्राइवेट पार्ट को भी टच किया

एक पीड़िता ने बताया कि हमें कहा गया कि तुम हमारे पैरों की जूती के बराबर हो। तुम लोग छोटी जाति के हो। हमें कमरे में बंद करके पीटा गया। वहीं, एक पीड़िता ने बताया बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमारे प्राइवेट पार्ट को टच किया। इसके साथ गंदी-गंदी गलियां दीं और धमकी भी दी।

4 दिन कमरे में नजर बंद रखा

पीड़िताओं ने बताया कि हमें दुर्ग में सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। वहां भी हमें 4 दिनों तक एक कमरे में बंद कर रखा था। न तो किसी से बात करने दिया गया और न ही कमरे से बाहर जाने दिया। इनका कहना है कि वे अपने परिजनों की इजाजत से ही ननों के साथ जा रहीं थीं। इसके बाद भी उन्हें किसी से मिलने या फिर बात नहीं करने दी गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा