ASSEMBLY;अजय चंद्राकर बोले – वृक्षारोपण में तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़, फिर भी वन क्षेत्र में आई कमी !

रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक पेड़ मां के नाम पर 4 करोड़ पौधे सालभर में रोपे गए. इसके साथ ही प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर भी वृक्षारोपण किया गया है. यही वजह है कि वृक्षारोपण में छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर देशभर है, लेकिन एक आंकड़ा यह भी है कि पेड़ों की कटाई में छत्तीसगढ़ सातवें नंबर पर है. यह बातें भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सोमवार को विधानसभा में वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कही.

चंद्राकर ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने पर वन विभाग को बधाई देने के साथ वन क्षेत्रफल में आई कमी पर चिंता भी जाहिर की. अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 7 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्रफल की कमी आई थी, लेकिन बीते एक वर्ष में एक हजार हेक्टेयर वनों की कमी होना बताया गया है. यह चिंताजनक है. यही नहीं, छत्तीसगढ़ क्षेत्रफल में घटना और बढ़ना भी हुआ, यह आश्चर्यजनक है. ऐसा कैसे हो सकता है!

उन्होंने यह भी कहा कि जंगल सफारी में विशेषज्ञों की कमी है. इसे दूर किया जाना चाहिए. प्रदेश में हाथी-मानव द्वंद भी बढ़ा है. हाथियों की लगातार मौत की खबरें आते रहती है. इसे रोका जाना चाहिए. इसी तरह से टाईगर रिजर्व भी बढ़ रहा है, लेकिन बाघों की मौत चिंताजनक है. बाघों के संरक्षण के लिए विशेष काम करने की आवश्यकता है. वेटलैंड में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. सेमीनार से कहीं अधिक काम जमीन पर होना चाहिए. जागरूकता की कमी है उसे बढ़ाना चाहिए. सिर्फ भाषणों से काम नहीं चलेगा, धरातल पर आना होगा.

इस दौरान अजय चंद्राकर ने वन मंत्री से बांध के टापू में बने सरकारी रिसोर्ट को तोड़ने की मांग भी की. उन्होंने वन्यप्राणियों की रक्षा और जांच के लिए पशु चिकित्सा सेटअप बनाने की मांग की. परिवहन विभाग पर बोलते हुए चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना का केंद्र बनते जा रहा है. इसे रोकने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है. अभी राष्ट्रीय हाइवे के बीच सेंटर में एक अत्याधुनिक ट्रामा बनाया जाना चाहिए. इससे त्वरित लाभ दुर्घटनाग्रस्त लोगों को सहायता मिल सकेगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…