ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब

रायपुर, आज विधानसभा सत्र में बिगड़े कानून व्यवस्था और बढ़ते हुए अपराधों पर विपक्ष ने गृहमंत्री को घेरा। राजधानी रायपुर के फार्म हाउसों में अवैध गतिविधियों, रेव पार्टियों का मामला कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने उठाया, जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने अवैध गतिविधियों, शराबखोरी और रेव पार्टियों पर हुई शिकायतों और कार्रवाईयों की जानकारी दी।

कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने सवाल पूछा था कि अवैध गतिविधियों, शराबखोरी, रेव पार्टी की शिकायतों पर कब-कब क्या कार्रवाई की गई है ? फार्म हाउस का नाम, रायपुर जिले में 2024-25 से लेकर 30 जनवरी 2026 की स्थिति में कितने फार्म हाउसों पर अवैध संचालनकर्ता के नाम एवं की गई कार्रवाई की पूर्ण जानकारी बतायें ?

गृहमंत्री विजय शर्मा ने उक्त अवधि में दर्ज शिकायतों और उन पर हुई कार्यवाहियों की लिखित जानकारी उपलब्ध करवाई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा निम्न जानकारी दी गई है।

1–15 नवंबर 2024 को सतपाल फार्म हाउस पिरदा में अवैध रूप से हुक्का पीने की जानकारी होने पर आरोपियों के खिलाफ थाना विधानसभा में कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस फार्म हाउस के मालिक सतपाल सिंह पता सतपाल फार्म हाउस पिरदा थाना विधानसभा रायपुर हैं।

इस मामले में शेखर यासम, शोएब आलम, श्रेष्ठ शर्मा,अनमोल जदवानी,विनेश लालवानी,संजय महानंद के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है।

7 मई 2025 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के फुंडहर वीआईपी रोड में स्थित आदित्य फार्म हाउस में पार्टी में लोगों को अवैध रूप से हुक्का पिलाते पाए जाने संचालक आकाश सारथी के विरुद्ध तंबाकू एवं अन्य उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है। इस मामले में विकास सिंह के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।

15 सितंबर 2025 को फिर से
तेलीबांधा थाना क्षेत्र के फुंडहर वीआईपी रोड में स्थित आदित्य फार्म हाउस में पार्टी में लोगों को अवैध रूप से हुक्का पिलाते पाए जाने संचालक आकाश सारथी और उसके मैनेजर हरनित सिंह चावला के विरुद्ध
तंबाकू एवं अन्य उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है।

18 दिसंबर 2025 को विधानसभा थाना क्षेत्र के जेडी फॉर्म हाउस ग्राम पिरदा में गुंडागर्दी की सूचना पर फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी और 15 पुरुषों तथा 7 महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

25 अप्रैल 2024 को विधानसभा थाना क्षेत्र के श्रीराम फार्म हाउस पिरदा में अवैध रूप से हुक्का पिलाते पाए जाने पर राजेंद्र कुमार कोली,सेम्युअल मसीह, नईम सैफी के ऊपर तंबाकू एवं अन्य उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है। इस फार्म हाउस के संचालक संजय गुप्ता हैं।

3 सितंबर 2024 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के ही सतपाल फार्म हाउस ग्राम पिरदा में अवैध रूप से हुक्का पिलाते जाने पर अरशद अली उर्फ मोंटी के खिलाफ तंबाकू एवं अन्य उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है। यह फॉर्म हाउस सतपाल सिंह का है।

15 नवंबर 2024 को सतपाल सिंह के पिरदा स्थित फार्म हाउस में जुआ खेलते पाए जाने पर आकाश सिन्हा,छोटू सागर, नरेंद्र साहू, रामेश्वर सिंह सौरभ सिंह मनजीत सिंह के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान राज्य की जेलों में बंदियों की मौत और अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब

    ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब

    CRIME; उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम पर साइबर ठगी, दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश

    CRIME; उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम पर साइबर ठगी, दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश

    CRIME; जंगल में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’,205 करोड़ का गांजा–हशीश किया जब्त, दो पैडलर गिरफ्तार

    CRIME; जंगल में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’,205 करोड़ का गांजा–हशीश किया जब्त, दो पैडलर गिरफ्तार