ASSEMBLY; चातुरी नंद के सवाल पर हंगामा, बघेल ने लगाए प्रश्न बदलने के आरोप, मंत्री बोले- जो पूछा उसी का दिया उत्तर

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आदिवासियों की जमीन खरीदी बिक्री का मुद्दा उठा. महासमुंद विधायक चातुरी नंद ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में अपने क्षेत्र के वनभूमि संबंधी जानकारी मांगी थी.लेकिन विधानसभा में मेरा प्रश्न बदल गया.जिसे लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी चातुरी नंद का समर्थन किया और विभाग पर सवाल खड़े किए.वहीं प्रश्न बदले जाने को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रश्न नहीं बदला है,जो भी सवाल पूछा गया था उसी के बारे में जानकारी दी गई है .

चातुरी नंद ने वन कटाई को लेकर लगाया प्रश्न

विधानसभा में प्रश्न बदले जाने के लेकर विपक्ष ने जांच कराने की मांग की. इस पर सभापति ने महासमुंद के सरायपाली वन परिक्षेत्र जंगलबेड़ा एरिया में वन कटाई और आदिवासियों की जमीन कब्जाने को लेकर जो प्रश्न विधानसभा में लगाया गया था उसे पढ़कर सुनाया.जिसमें वन विभाग के नर्सरी को लेकर कार्य की जानकारी मांगी गई है.इस पर सभापति ने कहा कि आपने वन परक्षेत्र में जिस चीज की जानकारी मांगी है उसमें अवधि का जिक्र नहीं किया गया है.

कांग्रेस ने विधायक ने प्रश्न बदले जाने का लगाया आरोप

इस पर चातुरी नंद ने कहा कि मैंने अवधि का जिक्र नहीं किया है,लेकिन मैंने ये पूछा है कि उस जगह पर नर्सरी था या नहीं.इस पर भूपेश बघेल ने समर्थन करते हुए कहा कि प्रश्न में साल 2025 का जिक्र है,जबकि प्रश्न में कहीं भी अवधि का जिक्र नहीं है.ऐसे में जवाब हमें ये चाहिए था कि उस स्थान पर नर्सरी था या नहीं.यदि आपके राजस्व रिकॉर्ड में किसी निर्माण का जिक्र है भले ही वो कितना ही पुराना हो,रिकॉर्ड में तो इस बात का जिक्र होगा कि कलेक्टोरेट भवन का निर्माण कब हुआ.यहां पर विभाग ने अपने मर्जी से साल 2025 कर दिया,जिससे प्रश्न का मूल ही बदल गया.

सोलर प्लांट को बचाने के लिए साजिश

चातुरी नंद ने आरोप लगाया कि जंगलबेड़ा गांव में गोदावरी सोलर प्लांट लगाने के लिए पेड़ों की अवैध कटाई हुई है.विधायक ने बताया कि बिना अनुमति 18 पेड़ों की कटाई की गई है. तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख है. कलेक्टर के आदेश और लीज डीड की शर्तों के अनुसार, बिना अनुमति पेड़ काटने पर लीज निरस्त की जा सकती है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.ये साफ-साफ गोदावरी सोलर प्लांट को बचाने की साजिश है.

भूपेश बघेल और केदार कश्यप में बहस

इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल ने सचिवालय पर जो सवाल उठाए हैं वो गलत परंपरा है. जिस भूपेश बघेल ने दोहराया कि उन्होंने सचिवालय पर आरोप नहीं लगाए हैं,मैंने विभाग पर सवाल उठाए हैं. इस पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रश्न में 2025 का जिक्र किया है.लेकिन चातुरीनंद ने कहा कि उनके हाथों में मूल प्रश्न है जिसमें तारीख अंकित नहीं है.साथ ही मंत्री से पूछा कि गोदावरी सोलर प्लांट ने जो जमीन कब्जा किया हैउसे खाली करवाएंगे क्या. इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वो जमीन वन विभाग की नहीं है.इस जवाब को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…

    रायपुर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई. मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर…

    ASSEMBLY; 13 जुलाई से मानसून सत्र, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’