ASSEMBLY; विधानसभा बजट सत्र में ढाई हजार प्रश्नों की सूचना में चर्चा हुई 145 पर,कई मामलों में जांच का ऐलान

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का बुधवार को समापन हो गया। इस सत्र के कुल 26 दिवसों में लगभग 101.13 घंटें चर्चा हुई। 16 बैठकों में 145 प्रश्न सभा में पूछे गए जिनके उत्तर शासन द्वारा दिए गए। इस सत्र में 1337 तारांकित प्रश्न एवं 1357 अतारांकित प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 2694 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुईं। इस सत्र में ध्यानाकर्षण की कुल 411 सूचनाएं प्राप्त हुई, जिसमें 214 सूचनाएं ग्राह्य हुईं और 34 सूचनाओं पर सदन में चर्चा हुई। इस सत्र में कुल 147 स्थगन की सूचनाएं प्राप्त हुई। शून्यकाल की 61 सूचनाएं प्राप्त हुईं जिसमें 25 सूचनाएं ग्राह्य और 14 सूचनाएं अग्राह्य रही। 266 याचिकाएं प्रस्तुत की गई, जिनमें 139 ग्राह्य व 76 अग्राह्य रही। 10 अशासकीय संकल्प में से पांच ग्राह्य हुए।

चार स्वीकृत और एक व्यपगत हुआ। इस सत्र में पांच विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त हुई और चर्चा उपरांत सभी पारित हुईं। विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने बजट सत्र में बेहतर परफार्मेंस करने वाले सदस्यों की सराहना की। उन्होंने पहली बार विधायक बनकर आए चातुरी नंद, भावना बोहरा, शेषराज हरवंश, अटल श्रीवास्तव, सुशांत शुक्ला, राघवेंद्र कुमार सिंह, नीलकंठ टेकाम के नाम का जिक्र करते हुए सभी सदस्यों की सक्रिय संसदीय सहभागिता को विधानसभा के लिए शुभ संकेत बताया।

डा. रमन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बस्तर के लिए शुरू की गई नियद नेल्लार योजना जिसका अर्थ आपका अच्छा गांव एक नवाचारी योजना है, इसकी बधाई देता हूं। रमन ने पहली बार विधायक बनकर मंत्री बने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन्होंने प्रभावी ढंग से प्रस्तुति दी है।

डा. रमन ने नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत के अलावा विधायक कुंवर निषाद, संगीता सिन्हा की प्रशंसा की और कहा कि उन्हों ने सदन में प्रतिपक्ष की भूमिका को जीवंत बनाए रखने का भरपूर योगदान दिया।

अजय चंद्राकर छाए रहे

विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन ने कुरूद के वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को लेकर विशेष टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मैं सराहना करता हूं सत्तापक्ष के विद्वान सदस्य अजय चंद्राकर का, जिन्होंने साबित कर दिया कि बार-बार श्रेष्ठ विधायक का सम्मान उन्हें क्यों मिलता है। उन्होंने प्रभावशाली इस प्रथम सत्र में ही अपनी भूमिका निभाते हुए दिखाया। इसके अलावा रमन ने विधायक राजेश मूणत, मंत्रियों में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल समेत अन्य की सराहना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने विधानसभा अध्यक्ष के कुशल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर बधाई दी। आखिर में छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र