ASSEMBLY; सडक से विधानसभा तक LPG गैस किल्लत पर हंगामा, विपक्ष के 35 सदस्य स्वयं निलंबित

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को एलपीजी गैस की किल्लत और महंगाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया, जिसके चलते सदन का माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए आसंदी ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

भाजपा विधायक ने कहा- यह केंद्र का विषय

शून्यकाल में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले आश्वासन दिया था कि युद्ध की स्थिति के बावजूद गैस की कमी नहीं होगी, लेकिन अब राज्य में गैस की किल्लत शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह मुद्दा राज्य सरकार का नहीं बल्कि केंद्र का विषय है, इसलिए इसकी चर्चा विधानसभा में नहीं होनी चाहिए।

भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की जिम्मेदारी बताई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि भले ही यह मुद्दा केंद्र से जुड़ा हो, लेकिन व्यवस्था तो राज्य सरकार को ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता गैस की कमी से परेशान है और इस विषय पर चर्चा जरूरी है।

शादी के सीजन में बढ़ी परेशानी

भूपेश बघेल ने कहा कि व्यवसायिक गैस की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है और शादी के सीजन में बिना गैस के खाना बनाना संभव नहीं है। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव की मांग की, लेकिन आसंदी से अनुमति नहीं मिलने पर विपक्षी सदस्य गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। लगातार हंगामे के चलते आसंदी ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

35 विपक्षी सदस्य स्वयं निलंबित

कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी हंगामा जारी रहा। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्ष के 35 सदस्य स्वयं ही निलंबित हो गए। सदन में गैस किल्लत का मुद्दा काफी देर तक चर्चा और विवाद का कारण बना रहा।

 सिलेंडर नहीं मिलने से बढ़ी गृहिणियों की चिंता, इंडक्शन चूल्हों की खूब डिमांड

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। इसका असर रसोई गैस की कीमतों पर भी पड़ा है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी होने से आम लोगों, खासकर गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है।

रायपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत! 15 से ज्यादा बड़े रेस्टोरेंट बंद

त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में आई रुकावट से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। गैस की कमी के चलते शहर के 15 से अधिक बड़े रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि कई होटल और ढाबा संचालकों को अपने मेन्यू में कटौती करनी पड़ी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई जगह ग्राहकों को उनकी पसंद की सभी डिश उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

सिर्फ 3-4 दिन का ही बचा स्टॉक

राजधानी समेत आसपास के होटल और ढाबा संचालकों का कहना है कि ज्यादातर प्रतिष्ठानों के पास सिर्फ तीन से चार दिन का गैस सिलेंडर स्टॉक ही बचा है। गैस एजेंसियों से समय पर डिलीवरी नहीं मिलने के कारण छोटे और मध्यम स्तर के होटल मालिकों की चिंता बढ़ गई है। यदि जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में सैकड़ों छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं।

सख्त हुए बलौदाबाजार कलेक्टर

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के घरेलू एलपीजी गैस वितरकों के साथ बैठक कर रसोई गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से और निर्धारित मूल्य पर एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जाए तथा कहीं भी शॉर्टेज की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर गैस बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…