ASSRMBLY; नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 17 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज, ओपी चौधरी, भूपेश समेत इनके नाम शामिल

रायपुर, विधान सभा चुनाव के नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 17 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें छह पर जानबूझकर चोट पहुंचाने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। एडीआर(एसोसिएशन फार डेमोक्रेटि रिफार्म्स) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 90 नवनिर्वाचित विधायकों में से 17 (लगभग 19 प्रतिशत) ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है, वहीं छह (7 प्रतिशत) विधायकों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

भाजपा के 54 विधायकों में से 12 (22 प्रतिशत) और कांग्रेस के 35 विधायकों में से पांच (14 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी तरह, भाजपा के चार (7 प्रतिशत) विधायक हैं और कांग्रेस के दो (6 प्रतिशत) विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक दर्ज हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (पाटन सीट), देवेन्द्र यादव (भिलाई नगर) और अटल श्रीवास्तव (कोटा) के नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

ओपी चौधरी और विजय शर्मा के खिलाफ दर्ज है मामले

इसी तरह पूर्व मंत्री राजेश मूणत (रायपुर शहर पश्चिम) और दयालदास बघेल (नवागढ़), शकुंतला सिंह पोर्ते (प्रतापपुर), उधेश्वरी पैकरा (सामरी), ओपी चौधरी (रायगढ़), विजय शर्मा (कवर्धा सीट), विनायक गोयल (चित्रकोट-एसटी) और आशाराम नेताम (कांकेर-एसटी) भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों में से हैं, जिन पर रिपोर्ट के अनुसार आपराधिक मामले चल रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में, 90 निर्वाचित विधायकों में से 24 (27 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे, जिनमें से 13 (14 प्रतिशत) गंभीर आरोपों का सामना कर रहे थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    ASSEMBLY; भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

    0 अब नियमित और सुव्यवस्थित होगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….