AWARD; भारतवंशी नवनेथेम पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में की मदद, राष्ट्रपति ट्रंप को निराशा हाथ लगी

नईदिल्ली, नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतवंशी नवनेथेम ‘नावी’ पिल्लै को देने का ऐलान किया है। उन्हें दुनिया में शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने की कोशिशों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। भारतीय मूल कि नवी पिल्लई को इस वर्ष का शांति का नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया। नवी पिल्लई जी का परिवार मूलतः भारत के तमिलनाडु राज्य से है।

इधर नोबेल शांति पुरस्कार 2026 की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज मानवाधिकार रक्षक और अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश नवी पिल्ले NaviPillay को अंतरराष्ट्रीय कानून और शांति को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है!

बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शांति का नोबेल पुरस्कार चाहते थे यह उनका दूसरा प्रयास था लेकिन उनके कई तर्क देने के बाद भी उन्हें इस बार भी निराशा हाथ लगी और नोबेल का शांति पुरस्कार भारतीय मूल की महिला को दे दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार पाने के लिए दावा किया था, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। उनका तर्क है कि वे विश्व के आठ युद्ध को रोकने में सफल रहे इसलिए उन्हें शांति का नोबेल प्राइज मिलना चाहिए।

नोबेल समिति ने पुरस्कार किसी राजनीतिक स्वार्थ या अमेरिकी राष्ट्रपति की सनक को देने के बजाय कानून, न्याय और मानवाधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाली नवी पिल्ले को चुनकर दुनिया को यह साफ संदेश दिया है कि शांति का सम्मान सिद्धांतों से मिलता है, चापलूसी से नहीं।

शहबाज शरीफ की चापलूसी नहीं आई काम, ट्रंप को नहीं म‍िला नोबेल शांति पुरस्‍कार, ट्वीट कर की थी अपील

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान के साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने आज फिर ट्वीट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग की थी लेकिन भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी मानवाधिकार कार्यकर्ता नवेनेथम ‘नावी’ पिल्ले को इस साल के नोबेल शाति पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिलाने के लिए पाकिस्तान की तरफ से खेला गया कूटनीतिक दांव पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। पाकिस्तान की तमाम मिन्नतों और सिफारिशों के बावजूद नोबेल कमेटी ने डोनाल्ड ट्रंप को दरकिनार करते हुए भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी ज्यूरिस्ट नवेनेथम ‘नावी’ पिल्ले के नाम पर मुहर लगा दी।

पाकिस्तान ने नोबेल के लिए ट्रंप को किया था नॉमिनेट

आज नोबेल पुरस्कारों की घोषणा से ठीक पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके समय पर किए गए दखल ने पाकिस्तान और भारत को टकराव के कगार से वापस लाने और संघर्ष-विराम कराने में मदद की जो आज भी कायम है।’ उन्होंने आगे लिखा ‘उनके इस बेहतरीन योगदान को देखते हुए पाकिस्तान ने राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने और टकराव को रोकने के लिए राष्ट्रपति के प्रयासों को इस बार उचित पहचान मिलेगी।’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GANDHI; गांधी जयंती पर सफाई अभियान के साथ विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता, नशामुक्ति और अहिंसा का संकल्प,

    0 सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान नारायणपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लिंगो मुदीयाल कृषि महाविद्यालय एवं…

    MARCH; नशामुक्ति जनजागरण समापन पदयात्रा में शामिल होंगे राज्यपाल डेका

    रायपुर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से जारी नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को समापन होगा।…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा