
रायपुर , संगी मितान सेवा समिति रायपुर द्वारा अभियंता दिवस के अवसर पर आज रायपुर नगर निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल नगर निगम सामान्य सभा सभागार में रायपुर नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त 25 वरिष्ठ अभियंताओ का शॉल, श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता यूके घलेन्द्र, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राकेश गुप्ता, हेमंत शर्मा, बद्री चंद्राकर, संतोष पाण्डेय, सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता सर्वश्री एस.पी. त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार साहू, हेमंत सोलंकी, रघुमणी प्रधान, संजय शर्मा, राकेश अवधिया, विमल शर्मा, सहायक अभियंता राजनारायण पटेल, विनोद चतुर्वेदी, उपअभियंता ललित वर्मा, योगेन्द्र वर्मा एवं अन्य सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
संगी मितान सेवा समिति रायपुर की ओर से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सम्मान नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी एवं आयुक्त संबित मिश्रा ने किया एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सुखमय सुदीर्घ, स्वस्थ, समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगी मितान सेवा समिति रायपुर के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के कार्यपालन अभियंता निशीकांत वर्मा सहित अन्य अभियंता पदाधिकारीगण की मंच पर उपस्थिति रही।







