AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

रायपुर, छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें स्थापना/वार्षिकोत्सव समारोह में साहित्य साधिका श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल को “प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच में स्नेहिल सृजन” प्रेषित करने के लिए सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विश्व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं साहित्यप्रेमी विद्वान डॉ. राजाराम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों, विद्वानों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। मंडल द्वारा सुषमा प्रेम पटेल की सतत एवं समर्पित साहित्य साधना की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदित किया गया। प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच पर उनके द्वारा किए जा रहे सृजनात्मक योगदान को साहित्यिक अनुशासन और निष्ठा का प्रेरक उदाहरण बताया गया।

अपने उद्बोधन में प्रसिद्ध कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल ने मंच एवं समस्त साहित्य परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं ऊर्जा के साथ साहित्य साधना करने की प्रेरणा है। उन्होंने माँ शारदे की कृपा तथा विभिन्न साहित्यिक मंचों से प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद को अपनी रचनात्मक शक्ति का आधार बताया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा रविवार  15 मार्च, 2026 को प्रातः 10 बजे से दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में सर्व ब्राह्मण युवक…

    MUSEUM; चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत बोले-देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए

    0 छत्तीसगढ़ का शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय अद्वितीय, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने नवा रायपुर में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का किया अवलोकन रायपुर, सुप्रीम कोर्ट…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा