CRICKET; U19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे को मिली कप्तानी

नईदिल्ली, बीसीसीआई ने अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. अगले साल जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा. भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है. भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब अपने नाम किया है.

बीसीसीआई ने आयुष म्हात्रे पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तान बनाया है. हालांकि, आयुष और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा फिलहाल कलाई की चोट से जूझ रहे हैं. इसी कारण वे वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे का हिस्सा नहीं होंगे. उम्मीद है कि वे वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट होकर टीम से जुड़ जाएंगे.

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

टीम में सबसे चर्चित नाम 14 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी का है. हाल ही में आईपीएल ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी बनने और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद वैभव से वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें हैं. वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए वैभव को टीम का कप्तान भी बनाया गया है.

U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), हरवंश सिंह (विकेट कीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन.

  • Related Posts

    FOOTBALL; अपने ही गोल पोस्ट पर गोल!

    फुटबॉल खेल में जीत के लिए दो टीम के बीच जीत के लिए केवल एक गोल का अंतर होना अनिवार्य है।  इस विजयी गोल के लिए टीम के ग्यारह खिलाड़ियों…

    FOOTBALL; फीफा कप और हैट्रिक गोल………….

    अर्जेंटीना के मैसी फुटबॉल जगत में मिथक बनने से केवल एक कदम दूर खड़े है। फीफा कप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा मारे गए गोल की संख्या 16 है। ये…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’