मौसम

WEATHER; समय से पहले पहुंचा मानसून भटका …बस्तर से सीधे पहुंचा बांग्लादेश, उमस बढऩे की संभवना

उमस

रायपुर, तय समय से 12 दिन पहले मानसून दंतेवाड़ा पहुंच गया था। बस्तर में दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रास्ता भटक गया है। वह उत्तर-पूर्व होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ गया है। इसकी वजह से मानसूनी गतिविधियां थोड़ी कमजोर हो गई हैं।

इससे अब आने वाले चार-पांच दिनों तक बारिश के आसार कम हैं। अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादलों की उपस्थिति बनी रहेगी। स्थानीय प्रभाव से समूचे बस्तर में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इससे उमस बढऩे की संभवना है।

 मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 48 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आगामी 24 घंटे में जिले में कहीं-कहीं बारिश का भी अनुमान है। उसके बाद बारिश रुकने का अनुमान भी जताया जा रहा है, जिसकी वजह से गर्मी में इजाफा होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी हवा अभी मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से गुजर रही है। साथ ही बांग्लादेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बीते 6 घंटे के दौरान 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ गया और उत्तरी बांग्लादेश तथा मेघालय से सट गया है। अगले 12 घंटे के दौरान इसके कमजोर पडऩे की संभावना है।

Related Articles

Back to top button