IPL 2025; आईपीएल को किया सस्पेंड, भारत-पाक में युद्ध जैसी स्थिति के बीच BCCI का फैसला

नईदिल्ली, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण आईपीएल 2025 रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने सुरक्षा वजहों से लीग को रद्द करने का निर्णय ले लिया है। बता दें कि अबतक लीग स्टेज के 58 मुकाबले खेले जा चुके थे और 12 और मैच बाकी थे। बता दें कि ये फैससा सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश और मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है।

इस सीजन में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाने थे और अबतक 58 मैच खेले गए थे। यानी 16 मैच बाकी थे, जो अब नहीं खेले जाएंगे। एक दिन पहले धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला, अचानक रद्द कर दिया गया था। शुरुआत में फ्लडलाइट्स में आई खराबी को मैच रद्द करने की वजह बताई गई लेकिन बाद में ये पता चला कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया था। बीच मैच में ही स्टेडियम को आनन-फानन में खाली कराया गया था। खुद आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने दर्शकों से स्टेडियम से बाहर जाने की अपील की थी।

अब सवाल ये है कि क्या आईपीएल 2025 के बाकी बचे मुकाबले खेले जाएंगे या सीजन अधूरा ही रह जाएगा। वैसे, आईपीएल के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी है। भारतीय क्रिकेट टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। इसके बाद बांग्लादेश दौरा भी है और बिना भारतीय खिलाड़ियों के आईपीएल के बाकी मुकाबले खेले नहीं जा सकते हैं। ऐसे में ये देखना होगा कि बीसीसीआई इस पर क्या फैसला लेती है। 

  • Related Posts

    FIFA CUP; फीफा विजेता टीम के हिस्से में गोल्डन बूट नहीं!

    212 देश के सदस्यता वाले सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले विश्व कप फुटबॉल का महाकुंभ स्पेन के विजेता होने के साथ खत्म हो गया। इस आयोजन का विजेता भले ही…

    CRICKET; सर गारफील्ड सोबर्स लेकिन सर सुनील  या सचिन क्यों नहीं?

    क्रिकेट जगत के हजारों खिलाड़ियों में से ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख द्वारा दिए जाने वाले “सर” की उपाधि पाने वालों में सर गारफील्ड सोबर्स का कल निधन हो गया।क्रिकेट प्रेमियों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र