BIRD FLU;कोरिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद आसपास के जिलों में अलर्ट जारी

अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि होने के बाद आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरगुजा जिले में भी पशु विभाग ने एहतियात तौर पर सभी कुक्कुट पालन सहित निजी पोल्ट्री फार्म में भी जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले चूजों और मुर्गियों पर भी नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि, कोरिया जिले के बैकुंठपुर में स्थित हेचरी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद इलाके को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया है। मगर, सरगुजा जिले में भी एहतियात के तौर पर सभी विभागीय अमले को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर सर्वे के साथ-साथ अलग-अलग पोल्ट्री फार्म और शासकीय कुकुट पालन केंद्रों से भी सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं और इसे बाहर जांच के लिए भी भेजा जा रहा है।

राहत की बात यह है कि सरगुजा जिले में कराए गए जांच में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं और निजी पोल्ट्री फार्म संचालकों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर