BJP; भाजपा शंकर नगर महिला मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का सम्मान

अर्जुन तिवारी

रायपुर, पंडरी स्थित गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद कैलाश बेहरा के कार्यालय में कल भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा रात्रे अपने नवगठित कार्यकारिणी के साथ सौजन्य भेंट हेतु पहुँचीं। इस अवसर पर पार्षद कैलाश बेहरा ने महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा रात्रे एवं उनकी कार्यकारिणी का भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। महिला मोर्चा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।

इस अवसर पर पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान महिला मोर्चा जिला सह-कार्यालय मंत्री श्रीमती मीना सेन, उपाध्यक्ष श्रीमती आरती साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता साहू, महामंत्री श्रीमती गायत्री चंद्राकर, सह-संयोजिका श्रीमती प्रेम बाई दीवान तथा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सेवती साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नकटी तोडफोड मामले में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

     रायपुर, नकटी गांव को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, नकटी में गरीबों…

    POLITICS; नकटी गांव बेदखली विवाद में सांसद बृजमोहन बोले– रात के अंधेरे में तोड़फोड़ करने वाले माफ करने लायक नहीं

     रायपुर, नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि रात…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’