BJP; काकरोच प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ में युवाओं पर भाजपा- कांग्रेस की नजर, भाजपा ने शुरु किया सदस्यता अभियान

2 लाख युवाओं को जोड़ने “ज्वॉइन बीजेवायएम” सदस्यता अभियान शुरु, राहुल टिकरिहा का दावा- 7 दिनों में 18,846 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

रायपुर, काकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में प्रदर्शन के बाद देश की राजनीति के साथ साथ अब प्रदेश की राजनीतिक माहौल बदलने लगा है। राजनीतिक पर्टियों ने युवाओं को पार्टी में जोडने का प्रयास शुरु कर दिया है। छत्तीसगाढ में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के दो लाख युवा साथियों व नव-मतदाताओं को जोडने का लक्ष्य भी तय कर दिया है। इसके लिए भाजपा सदस्यता अभियान भी चलाएगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में राज्य के युवा साथियों व नव-मतदाताओं को भाजयुमो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का लक्ष्य लेकर मोर्चा द्वारा आठ वर्षों के बाद पुन: “ज्वॉइन बीजेवायएम” सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजयुमो नि:शुल्क सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रदेश के नव-मतदाताओं एवं युवाओं को जोड़ रहा है,वहीं कांग्रेस सदस्यता अभियान के नाम पर भी प्रत्येक सदस्य से 75 रुपए सदस्यता शुल्क लेकर लूटने का काम कर रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने गुरुवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर बस्तर सम्भाग के दन्तेवाड़ा जिला स्थित बचेली मण्डल से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान बस्तर से इसलिए प्रारंभ किया गया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल से बस्तर का विकास हो रहा है। वहाँ पर नक्सलवाद समाप्त हो गया है। दन्तेवाड़ा जिले का बचेली क्षेत्र नक्सल प्रभावित था। बीजापुर के भोपालपटनम व सुकमा के दोरनापाल, जो नक्सलवाद के मामले में अति संवेदनशील क्षेत्र रहे हैं, वहां भी मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। नारायणपुर जिले के ओरछा में भी हमने सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा से अवगत कराया और सदस्यता कराई।

श्री टिकरिहा ने कहा कि बस्तर सम्भाग के संवेदनशील क्षेत्र में युवाओं को अधिक-से-अधिक भाजपा की विचारधारा से जोड़कर उन्हें सदस्यता दिलाने का काम इस अभियान के माध्यम से किया जा रहा है, क्योंकि वहाँ पर पहले शासन-प्रशासन पहुँचा नहीं था। इसलिए युवा मोर्चा लगातार सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ रहा है। ऑफलाइन प्रक्रिया के अलावा www.joinbjymcg.com के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। युवा साथी इसमें लगातार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही रेफरल कोड के माध्यम से सदस्यता दिलाने का काम युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है जिसमें यह पता चलता है कि कौन-से कार्यकर्ता ने कितने लोगों को जोड़ा है?

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने बताया कि पिछले 07 दिनों में 18,846 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की है एवं प्रमाण पत्र भी जनरेट कर लिया है। दोनों प्रकार की प्रक्रियाएँ चल रही हैं। बस्तर संभाग के सात जिलों में सभा करके युवाओं और मतदाताओं को जोड़ा गया है और ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। 23 जुलाई से 20 सितंबर तक सदस्यता का यह महा अभियान चलेगा।

अभियान की तिथिवार जानकारी देते हुए श्री टिकरिहा ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को सारंगढ़ बिलाईगढ़ में, 6 अगस्त को महासमुंद में, 7 अगस्त को गरियाबंद जिले में, 8 अगस्त को सरगुजा और 9 तारीख से लेकर 14 अगस्त तक सरगुजा सम्भाग के सभी 6 जिलों में युवा मोर्चा का कार्यक्रम है। हमारा लक्ष्य 2 लाख युवाओं व नव-मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के साथ जोड़ना है। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक राहुल राय, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर अर्पित सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण पिंटू साहू मौजूद थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा