BJP; दिवाली पर जनता के साथ भोजन करेंगे विधायक, छत्तीसगढ़ भाजपा में अब गणेश परिक्रमा बंद

9 घंटे चली बैठक में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज अपने दौरे के दूसरे दिन भी बैठकें कर रही है।. दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज सुबह से ही बैठकों का सिलसिला शुरू कर चुकी है।  

भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सबसे पहले विधायकों के साथ संगठनात्मक बैठक हुई, जो अब खत्म हो चुकी है.सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में स्मृति ईरानी ने सभी विधायकों को एक बड़ा टास्क दिया है. उन्होंने कहा कि इस दिवाली सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र जनता के साथ भोजन करें.

उन्होंने कहा कि इस दिवाली सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के साथ भोज का आयोजन करें. इस भोज में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता को भी बुलाया जाए. स्मृति ने कहा कि भोजन के बहाने जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी खत्म होगी और सरकार की योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंचेंगी.

बताया जा रहा है कि पहले दिन के दौरे में कुछ मंत्रियों को लेकर विधायकों ने नाराजगी जताई थी. जनता से दूरी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी की शिकायतें प्रभारी तक पहुंची थीं. इसी को देखते हुए स्मृति ने यह नया फॉर्मूला दिया है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक सबसे अहम बैठक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ होगी. बताया जा रहा है कि पहले दिन कुछ मंत्रियों की शिकायतें प्रभारी तक पहुंची थीं, ऐसे में आज मंत्रियों से सीधे तौर पर सत्ता और संगठन के बीच तालमेल को लेकर चर्चा होगी.दोपहर 3 बजे के बाद स्मृति ईरानी निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी.

पहले दिन क्या हुआ था?

पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 9 घंटे तक मैराथन बैठक चली. प्रदेश महामंत्री, पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों के साथ बैठक हुई. इस दौरान स्मृति ईरानी ने 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा कि सरकार कैसे बनेगी? उन्होंने सभी को एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए.पहले दिन की बैठक के बाद स्मृति ईरानी सीएम विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ अभनपुर में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; स्मृति ईरानी करेंगी राजकाज समीक्षा ,मंत्रियों के कामकाज का भी होगा मूल्यांकन

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दो दिन में 12 महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करेंगे। 25 और…

    POLITICS; दीपक बैज ने बस्तर दशहरा को मजाक बनाने का लगाया आरोप, रीति-रिवाजों और परंपराओं से हुई छेड़छाड़

    रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच