POLITICS; भाजपा का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान, कांग्रेस करेगी विरोध

0 भाजपा सेना के पराक्रम का राजनैतिकरण कर मजाक बना रही

रायपुर, भाजपा के द्वारा घर-घर सिंदूर बांटने का कार्यक्रम महिलाओं का अपमान है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी सुहागन को सिंदूर देने का अधिकार केवल उसके पति को होता है। एक महिला जब सिंदूर लगाती है तो यह उसके माथे पर उसके सुहाग का प्रतीक होता है। महिलाएं सिर्फ अपने पति के द्वारा दिए सिंदूर को ही लगाती है तथा एक महिला स्वयं भी सिंदूर खरीदती है तो अपने पति के नाम पर खरीदती है। भाजपा के सिंदूर बांटने के कृत्य से सुहागन स्त्री के स्त्रीत्व और सतित्व को चुनौती देने का प्रयास है। कांग्रेस भाजपा के इस आचरण का विरोध करती है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस के माध्यम से भाजपा के इस अभियान का विरोध करेगी।

कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी जी आपके सिंदूर पर हमारी दादी यशोदा का हक है जो वर्षो से आपकी राह देख रही है। बुढ़ापे में ही सही जाइये उनकी मांग सजाइये, सिंदूर के नाम पर हमारी माताओं, बहनों, बेटियों का मजाक मत बनाइये। भाजपा के इस स्तरहीन कार्यक्रम को बंद किया जाना चाहिए।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सेना के शौर्य का राजनीतिकरण करके सेना के पराक्रम का मजाक बना रही है। देश की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया तब पूरे देश ने समवेत स्वर से सेनाओं के पराक्रम की सराहना की, देश एकजुटता से इस अभियान के साथ खड़ा था लेकिन अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा के चलते मोदी और भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर का राजनैतिकरण कर दिया।

  • Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई