BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क

रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला रायपुर द्वारा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रातः 11 बजे बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रायपुर उत्तर विधानसभा के शंकर नगर मंडल में जिला भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित समरसता भोज में हजारों लोगों की सहभागिता रही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संविधान का निर्माण करने का गौरव बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह संविधान देश के 140 करोड़ नागरिकों को समानता, अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का आधार प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नारी शिक्षा और सम्मान के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव, रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहब, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री  नवीन मार्कण्डेय, संजय श्रीवास्तव एवं छत्तीसगढ़ बौद्ध महासभा के अध्यक्ष  राजकुमार रामटेके सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने बाबा साहब के समता, न्याय एवं संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही विभिन्न मंडलों से निकली शोभायात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमित शाह मैशरी, उपाध्यक्ष  अकबर अली,  संदीप जंघेल,  संतोष साहू, अमर गिदवानी, विजय व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा द्वारा बाबा साहब की जयंती को पार्टी के अनिवार्य कार्यक्रमों में शामिल करते हुए जिले के सभी बूथों पर आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर बाबा साहब को नमन कर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। मंडल स्तर पर समरसता भोज सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तात्यापारा मंडल के कोटा में आयोजित समरसता भोज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अखिलेश सोनी, राजेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष चैतन्य टावरी, महामंत्री प्रशांत चंद्राकर प्रकाश यदु शामिल हुए। कार्यक्रम से पूर्व बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    HEALTH; डाक्टरों का सच ,कड़ुवा तो है…

    छत्तीसगढ़ की भाजपा के नेताओं में  “कद्दावर” शब्द का उपयोग सिर्फ एक व्यक्ति बृजमोहन अग्रवाल के लिए किया जाता है। क्यों किया जाता है? ये जानना जरूरी नहीं है, सबको…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……