BSNL के GM ने ऑफिस में लगाई फांसी;शाम को घर से निकले तो फिर लौटे नहीं

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में BSNL में कार्यरत सीनियर जीएम सतीश कुमार (52 साल) ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी से मिली जानकारी के मुताबिक सतीश कुमार आशा अपार्टमेंट प्रगति नगर रिसाली में रहते थे। वो भारत संचार निगम लिमिटेड में सीनियर जीएम के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम 5.30 बजे वो घर से निकले थे और उसके बाद घर नहीं लौटे। सुबह दुर्ग में BSNL ऑफिस से सूचना आई कि उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर देखा तो नाइलोन की रस्सी पर सतीश कुमार का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अब तक पता नहीं चला है। लेकिन प्राथमिक पूछताछ में ये बात सामने आ रही है कि वर्कलोड अधिक होने से उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

कर्मचारी पहुंचे ऑफिस तब हुई जानकारी
मोहन नगर पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह ऑफिस पहुंचने पर कर्मचारियों ने देखा कि,दरवाजा अंदर से बंद है। जब काफी देर तक दरवाजा पीटने और आवाज लगाने के बाद अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो कर्मचारियों ने डायल 112 और मोहन नगर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने परिजन पहुंचे थे नेवई थाने
सतीश कुमार रविवार शाम घर से जल्द लौटने की बात कहकर निकले थे। जब वो देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उनके मोबाइल में फोन लगाया। जब फोन नहीं उठा तो पूरी रात उनकी तलाश की। कहीं जानकारी न मिलने पर उनकी पत्नी और बच्चे सोमवार सुबह नेवई थाने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। वहां उन्हें पता चला कि उन्होंने फांसी लगा ली है।

  • Related Posts

    CBI;1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप, ट्रेनी IPS राहुल बंसल को CBI स्पेशल कोर्ट की नोटिस

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के अंबिकापुर में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है.यहाँ के ट्रेनी IPS और अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप…

    HC; तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…,हाईकोर्ट का फैसला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि केवल प्रशासनिक कारणों से किए गए तबादले के आधार पर किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता समाप्त नहीं की जा सकती।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र