BUREAUCRACY;भाजपा विधायक ने SDM के पैर पड़कर लगाई जल संकट दूर करने की गुहार

विदिशा, अपने गुस्से के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा का मंगलवार को सिरोंज एसडीएम कार्यालय में बदला हुआ रूप देखने को मिला। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में जल संकट की शिकायत लेकर पहुंचे शर्मा ने पहले एसडीएम हर्षल चौधरी को हाथ जोड़े और फिर पैर पड़ते हुए जल संकट का समाधान निकालने की गुहार लगाई।

सात दिनों से नहीं आ रहे नल

विधायक शर्मा का कहना था कि शहर में सात दिनों से नल नहीं आ रहे है। महिलाएं रोज घर के सामने नलों पर बर्तन लेकर बैठती है लेकिन उन्हें ये नहीं पता की नल आयेंगे या नहीं। यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है। ग्रामीण दस से बीस किमी दूर से पानी लाने के लिए मजबूर है। कलेक्टर से लेकर एसडीएम, जनपद सीइओ और नगर पालिका सीएमओ तक सबसे शिकायत कर चुके है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने मौके पर ही एसडीएम से पूछा कि सिरोंज के 310 गांवों में से कितने गांवों में जल संकट है लेकिन वे कुछ नहीं बता पाए।

विधायक का कहना था कि वे जनता की हित की बात करते है तो उन्हें सत्ता का विरोध करने और अधिकारियों पर रौब झाड़ने के आरोप लगाते है। उन्होंने कहा कि इसलिए वे आज आम व्यक्ति बनकर यहां आए है। उन्होंने यह भी कटाक्ष किया कि यदि विधायक के रूप में आते तो उन्हें समय ही नहीं मिलता। विधायक शर्मा ने जल जीवन मिशन में भ्रटाचार पर भी नाराजगी जताई।

ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप

विधायक ने एसडीएम के सामने ही कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में ठेकेदार भ्रष्टाचार कर रहे हैं, जिसके कारण जल आपूर्ति की योजनाएं फलीभूत नहीं हो रही है। शिकायत करने के बाद भी प्रशासन के अधिकारी ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने नागरिकों की ओर से एसडीएम चौधरी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…