CABINET; छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट तेज, राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री साय

0 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने दिया मंत्री पद से इस्‍तीफा, त्यागपत्र मंजूर

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। विष्णुदेव साय कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। कैबिनेट अटकलों के बीच मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। बता दें कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय के शिक्षा मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ कैबिनेट में खाली हुए मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में दो मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल से चर्चा हुई है।

इसके अलावा मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसे लेकर भी मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से चर्चा की है। सीएम साय ने राज्‍यपाल से मुलाकात के बारे में बताया कि आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन जी से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।

मुख्‍यमंत्री साय के पास रहेगा बृजमोहन के विभाग का प्रभार

संसदीय परंपरा के अनुरूप यदि कोई मंत्री अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो उनके विभाग का प्रभार अन्य किसी मंत्री को औपचारिक हस्तांतरण तक मुख्यमंत्री के पास रहता है। बृजमोहन अग्रवाल के प्रभार के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का प्रभार फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास रहेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NSUI; छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर एनएसयूआई ने राजधानी में किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज सड़कों पर उतरे और तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों का घेराव किया।…

    TEACHER; आमसभा में पुरन्दर मिश्रा ने कहा-‘शिक्षक केवल पाठ नहीं पढ़ाते, वे भविष्य गढ़ते हैंं’

    रायपुर, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय आमसभा में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार