IAS; छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, कैडर आवंटन सूची जारी

नईदिल्ली, केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC-CSE 2024) के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है। गोकुल आरके – तमिलनाडू, वाध्यता यशवनाथ – तेलंगाना एवं इशांत जैसवाल – यूपी को छत्तीसगढ़ केडर मिला है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास करके भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कैडर आवंटन की सूची जारी कर दी है। कैडर आवंटन सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ को कुल तीन नए IAS अधिकारी मिले हैं, जिसे राज्य के प्रशासनिक ढांचे के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

लिस्ट के मुताबिक, ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनके होम स्टेट उत्तर प्रदेश कैडर का आवंटन किया गया है। वहीं यूपीएससी 2024 में 65वीं रैंक प्राप्त करने वाली आईपीएस अधिकारी पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर मिला है। पूर्वा अग्रवाल मूल रूप से छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं।

प्रशिक्षण व तैनाती की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी इस कैडर सूची के बाद चयनित अभ्यर्थियों की आगामी प्रशिक्षण व तैनाती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नए IAS अधिकारियों के आने से छत्तीसगढ़ प्रशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    NHAI;तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, यातायात बेहतर बनाने पर जोर

    0रिंग रोड नंबर-1 के भाठागांव क्षेत्र में भी कार्रवाई रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा…

    GST; जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी, 5 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी पर ही केस चलेगा, GST काउंसिल का फ़ैसला

    0 कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नईदिल्ली, जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी। जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा