ACCIDENT;मंत्री के काफिले के साथ चल रही स्कॉर्पियो पलटी, CAF जवान गंभीर रूप से घायल

महासमुंद,  जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में पर्यटन मंत्री के काफिले के साथ चल रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान का हाथ टूट गया, जबकि एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायल CAF जवान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी को जिले की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल सोमवार को सिरपुर पहुंचे थे। मंत्री ने वहां विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और इसके बाद वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान नेशनल हाईवे-53 पर पिरदा के पास करीब दोपहर 2:37 बजे मंत्री के काफिले को फॉलो कर रही स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 04 NZ 8178) तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और पलट गई। वाहन में जिला पुलिस बल के हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई (45), CAF 15वीं बटालियन के जवान प्रदीप कुमार (26) और चालक सवार थे।

हादसे में CAF जवान प्रदीप कुमार का हाथ टूट गया, जबकि हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही तुमगांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद CAF जवान की हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

  • Related Posts

    CRIME; डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में मचा घमासान, जूनियर छात्र की सीनियरों ने की पिटाई, बार कौंसिल से शिकायत

    बिलासपुर, डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र तुषार दुबे के साथ सीनियर छात्रों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुषार पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन…

    FLIGHT; बिलासपुर से दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, हवा में इंजन से लीक हुआ फ्यूल, बाल-बाल बचे यात्री

    रायपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट 9आई 698 में शुक्रवार दोपहर उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. मेरठ के…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले