CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर

रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General of India) द्वारा 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए तैयार छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व संबंधी लेखापरीक्षा प्रतिवेदन को आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। संविधान के अनुच्छेद 151 के अंतर्गत तैयार इस रिपोर्ट में राज्य की राजस्व व्यवस्था, वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) प्रणाली तथा प्रवर्तन तंत्र में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ शासन की कुल प्राप्तियां ₹93,877.13 करोड़ रहीं, जिसमें राज्य का स्वयं का राजस्व ₹48,370.54 करोड़ (52 प्रतिशत) दर्ज किया गया। इसमें ₹33,122.30 करोड़ कर राजस्व तथा ₹15,248.24 करोड़ गैर-कर राजस्व शामिल है, जबकि केंद्र सरकार से ₹45,506.59 करोड़ प्राप्त हुए। लेखापरीक्षा में यह भी सामने आया कि राज्य के विभिन्न विभागों में ₹8,585.80 करोड़ की राजस्व बकाया राशि लंबित है, जिसमें से ₹4,371.29 करोड़ पांच वर्ष से अधिक समय से वसूली की प्रतीक्षा में है।
रिपोर्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वस्तु एवं सेवा कर के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक वे-बिल प्रणाली (Electronic Way Bill System) की कार्यप्रणाली से संबंधित है। लेखापरीक्षा में पाया गया कि प्रणाली में कई तकनीकी एवं निगरानी संबंधी कमियां हैं, जिनके कारण निरस्त पंजीकरण वाले करदाताओं, रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों तथा संदिग्ध लेन-देन करने वालों को भी ई-वे बिल जारी करने की अनुमति मिलती रही। यहां तक कि एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए जाने के मामले भी सामने आए।
लेखापरीक्षा में 29 मामलों में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई, जिनमें ₹20.34 करोड़ के संभावित कर प्रभाव का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा बिना वास्तविक माल परिवहन के ई-वे बिल जारी कर ₹2.94 करोड़ की अनियमित इनपुट टैक्स क्रेडिट (Input Tax Credit) का हस्तांतरण किए जाने के मामले भी सामने आए हैं।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि कर चोरी की रोकथाम के लिए विभागीय प्रवर्तन गतिविधियां अपेक्षित स्तर पर प्रभावी नहीं रहीं। जांच में पाया गया कि कर एवं दंड की वसूली के समायोजन में 8 से लेकर 1981 दिनों तक की देरी हुई।
वस्तु एवं सेवा कर भुगतान तथा रिटर्न दाखिल करने की निगरानी पर की गई विषय-विशिष्ट अनुपालन लेखापरीक्षा में 641 मामलों में विसंगतियां चिन्हित की गईं। इनमें से 184 मामलों में ₹297.36 करोड़ के राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, जबकि विभाग अब तक ₹2.46 करोड़ की ही वसूली कर पाया है।
इसके अतिरिक्त 33 करदाताओं के मामलों की विस्तृत जांच में ₹79.18 करोड़ के राजस्व प्रभाव से जुड़ी 23 अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें से ₹41.87 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली में अनुपालन, निगरानी तथा प्रवर्तन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    ASSEMBLY; भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

    0 अब नियमित और सुव्यवस्थित होगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…