CAMPAIGN; सीएम साय चुनाव प्रचार करने ओडिसा जाएंगे , भूपेश बघेल रायबरेली में करेंगे तूफानी प्रचार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में रहेंगे. इस दौरान सीएम साय विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री कल ओडिशा दौरे पर रहेंगे. सीएम विष्णुदेव साय ओडिशा के लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. तीन जिलों में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम साय सुंदरगढ़, बरगढ़ और बलांगीर में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे. ओडिशा की पांच लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायबरेली में चार आमसभाओं में शामिल होंगे. कांग्रेस ने रायबरेली की कमान भूपेश बघेल के हाथों में सौंपी गई है. बघेल रायबरेली लोकसभा में लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आम सभा को संबोधित कर रहे हैं. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक में भी शामिल होंगे. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायबरेली लोकसभा के सीनियर अब्जर्वर बनाए गए हैं.

 देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं रायबरेली के लोग

कांग्रेस नेता और छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायबरेली सीट के लिए मतदान से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि रायबरेली के लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं। रायबरेली के लोग सिर्फ़ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी जी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं.

उल्‍लेखनीय है कि भूपेश बघेल इन दिनों रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रायबरेली सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है।भूपेश बघेल ने रायबरेली लोकसभा के ग्राम देदौर, सातों में आम लोगों से संवाद कर उन्हें कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…