ASSEMBLY; कवासी लखमा होंगे बजट सत्र में शामिल, शर्तों के साथ कर सकेंगे चर्चा,हाल ही जेल से आए है बाहर

रायपुर, पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा शर्तों के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे. इस बात की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी है. डॉ. रमन सिंह ने बजट सत्र को लेकर 21 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि शर्तों के साथ कवासी लखमा सत्र में शामिल हो सकेंगे. कवासी लखमा हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए हैं. वह शराब घोटाला मामले में 1 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद थे.

किन शर्तों के साथ सत्र में शामिल हो सकेंगे लखमा?

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि कवासी लखमा भी विधानसभा सत्र में शामिल हो सकेंगे, लेकिन उन्हें कुछ शर्तों को मानना होगा. इनमें क्या शर्तें शामिल है, जानिए-

  • उनके आगमन और प्रस्थान की जानकारी विधानसभा को देनी होगी
  • सरकारी मोबाइल नंबर विधानसभा को जमा करना होगा
  • विधानसभा सत्र का दौरा नहीं करेंगे और ना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
  • अपने ऊपर लगे आरोपों पर कवासी लखमा नहीं बोलेंगे
  • बाकी विषय में बोल सकते हैं कवासी लखमा, बजट में अपनी बात रख सकते हैं छत्तीसगढ़ विधासभा बजट सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है. पहले दिन राज्यपाल रामेन डेका विधानसभा सदन को संबोधित करेंगे. उनके अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी. राज्यपाल अपने संबोधन में राज्य सरकार की हालिया उपलब्धियों, नीतियों और आने वाले समय की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे. इसके बाद अगले दिन 24 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा. इस दौरान 15 बैठकें प्रस्तावित हैं. साथ ही 12 से ज्यादा विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है. 

4 फरवरी को जेल से बाहर आए है लखमा

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 4 फरवरी 2025 को शर्तों के साथ जेल से जमानत पर बाहर आए हैं. उन्हें 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि शराब घोटाले में कवासी लखमा को 64 करोड़ रुपए मिले. उनकी गिरफ्तारी 15 जनवरी 2025 को हुई थी.

  • Related Posts

    ASSEMBLY; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…

    रायपुर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई. मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर…

    ASSEMBLY; 13 जुलाई से मानसून सत्र, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’