HEALTH;मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट का मामला, डीन ने ‘कॉल मी सर्विसेस,कंपनी को भेजा नोटिस

रायपुर,  डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में पत्रकारों से हुई मारपीट के मामले में अब बड़ी कार्रवाई की ओर कदम बढ़ाया गया है। बाउंसरों की गुंडागर्दी के बाद अस्पताल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. विवेक चौधरी ने “कॉल मी सर्विसेस” ठेका कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पत्रकारों ने घटना के विरोध में रविवार देर रात मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था। घटना के बाद तीन बाउंसरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज उनका जुलूस भी निकाला।

डॉ. चौधरी ने बताया कि अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर की अनुशंसा के बाद यह नोटिस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों के साथ रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात बाउंसरों द्वारा की गई धक्का-मुक्की और हाथापाई से अस्पताल की छवि धूमिल हुई है, जिसका असर पूरे चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल प्रशासन की साख पर पड़ा है। अधिष्ठाता ने स्पष्ट किया है कि यदि कंपनी का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो केवल ठेका निरस्त ही नहीं किया जाएगा, बल्कि कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।

बता दें कि मामला सामने आने के बाद अधीक्षक ने डीन को पत्र लिखकर ठेका निरस्त करने की सिफारिश की थी और पत्रकारों से वादा किया था कि सोमवार को कार्रवाई की जाएगी। उसी के तहत अब विभागीय जाँच शुरू की गई है। घटना के समय के सभी CCTV फुटेज की समीक्षा की जा रही है, और इस घटना में शामिल सभी कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

कंपनी ने दी सफाई

कंपनी के मालिक राज बोथरा ने नोटिस जारी कर कहा है कि यह घटना बेहद निंदनीय है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं, इसके लिए सभी कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें “कॉल मी सर्विसेस” कंपनी की सुरक्षा सेवाओं को पहले भी कई बार लेकर विवाद हो चुका है। कंपनी वर्तमान में रायपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों जैसे दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी, जिला अस्पताल पंडरी, कालीबाड़ी मातृ अस्पताल, और AIIMS में भी तैनात है।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…