CBI;पूर्व आईएएस हर्ष मंदर के घर और ऑफिस में सीबीआई की छापामारी,एफसीआरए उल्लंघन मामले में कार्रवाई

नई दिल्ली, एफसीआरए उल्लंघन मामले में आईएएस से सामाजिक कार्यकर्ता बने हर्ष मंदर के घर और ऑफिस पर सीबीआई ने छापा मारा है। हर्ष मंदर लेखक भी हैं, जिनकी एक संस्था को विदेशी फंड मिलने का आरोप लगा है।  सीबीआई ने हर्ष मंदर के एनजीओ के खिलाफ विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के उल्लंघन से जुड़े मामले में CBI ने हर्ष मंदर के दिल्ली स्थित ऑफिस पर ये छापा मारा है। एक्टिविस्ट हर्ष मंदर ने अमन बिरादरी नाम से एक गैर सरकारी संगठन (NGO) बनाया था।

हर्ष मंदर के इसी NGO की विदेशी फंडिंग की जांच को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल ही CBI जांच शुरू की थी। इससे पहले साल 2021 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में हर्ष मंदर के घर पर छापा मारा था।उनके दो NGO को लेकर ये जांच चल रही हैं।

अब विदेशी फंडिंग से जुडे़ मामले में एक बार फिर CBI की टीम हर्ष मंदर के ऑफिस पर छापेमारी के लिए पहुंची है। जानकारी के मुताबिक हर्ष मंदिर के दिल्ली स्थित दफ्तर पर CBI की टीम सुबह 8 बजे पहुंची और तभी से ये छापेमारी जारी है। हर्ष मंदर के दिल्ली के वसंत कुंज स्थित घर पर भी CBI टीम के पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। 

UPA की नेशनल एडवायजरी काउंसिल के सदस्य थे हर्ष मंदर 

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हर्ष मंदर देश के जाने माने समाजसेवी हैं। वे भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार, बंधुआ मजदूर और आदिवासियों के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज के डायरेक्टर भी हैं। ये दिल्ली स्थित एक थिंक टैंक है. रिटायर्ड IAS अधिकारी हर्ष मंदर ने कई किताबें भी लिखी हैं। वे UPA सरकार में नेशनल एडवायजरी काउंसिल के सदस्य भी थे। इस एडवायजरी काउंसिल का नेतृत्व सोनिया गांधी कर रही थीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOVE; रातभर तलाशते पति को बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली पत्नी , शादी के 45 दिन बाद घर से भागी थी नवविवाहिता

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच…

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..