NHAI; रिश्वत का बड़ा खेल,सीबीआई ने एनएचएआई के जीएम समेत चार पकड़े

नई दिल्ली, एनएचएआई में रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें एनएचएआई के CGM, GM, DGM,PD,साइट इंजीनियर और AGM अकाउंटस समेत 12 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें छह एनएचएआई के टॉप अफसर हैं, बाकी प्राइवेट कंपनी के दो जीएम और अन्य कर्मचारी है। इस मामले में सीबीआई ने 15 लाख रुपए की रिश्वत के आदान-प्रदान में एनएचएआई के एक GM समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में सीबीआई की टीमों ने आरोपियों के पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, रांची और वाराणसी स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। यहां से एक करोड़ 18 लाख रुपए के अलावा अन्य दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए।

12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एनएचएआई पटना ऑफिस के जीएम रामप्रीत पासवान और प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम सुरेश महापात्रा के अलावा दो कर्मचारी बरुन कुमार और चेतन कुमार शामिल हैं। सीबीआई ने बताया कि इस मामले में 22 मार्च को 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इनमें एनएचएआई के पटना ऑफिस के चीफ जनरल मैनेजर वाईबी सिंह, जीएम रामप्रीत पासवान, पूर्णिया प्रोजेक्ट यूनिट के डीजीएम कुमार सौरभ, दरभंगा-मुजफ्फरपुर के पीडी ललित कुमार और साइट इंजीनियर अंशुल ठाकुर के अलावा पटना ऑफिस के एजीएम हेमेन मेधई के नाम शामिल हैं। इनके अलावा छह नाम प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम और अन्य कर्मचारियों के हैं।

एनएचएआई के ठेके-बिल अवैध रूप से किए पास

सीबीआई ने बताया कि मामला एनएचएआई के ठेकों और कार्यों से संबंधित बिलों को अवैध रूप से पास करने का है। जिसके लिए मोटी रिश्वत की मांग की गई और आदान-प्रदान हुआ। आरोप है कि एनएचएआई के अधिकारी आरोपी निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलीभगत करते हुए आरोपी निजी कंपनी को दिए गए एनएचएआई के ठेकों और कार्यों से संबंधित बिलों को पास करने के लिए कथित रूप से लाखों रुपए की रिश्वत ली।

सीबीआई ने जाल बिछाकर ऐसे लिया एक्शन

यह भी आरोप है कि रिश्वत की रकम की व्यवस्था करने के बाद निजी कंपनी के एक आरोपी प्रतिनिधियों ने 22 मार्च को पटना में कथित तौर पर रिश्वत की यह रकम देने के लिए आरोपी एनएचएआई अधिकारी से मिलने का फैसला किया। सीबीआई ने जाल बिछाया और एनएचएआई के आरोपी जीएम और निजी कंपनी के आरोपी जीएम को कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने-देने के मामले में पकड़ लिया। साथ ही इस मामले में प्राइवेट कंपनी के दो अन्य कर्मचारियों को भी पकड़ा गया। जिन्होंने उक्त रिश्वत राशि देने में मदद की थी।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा