CEBINET; शीतकालीन सत्र के पहले केबिनेट की बैठक 18 नवंंबर को, कई मुद्दों पर लगेगी मुहर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे से मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में होगी। इसमें प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित होना है। चार दिवसीय इस सत्र को देखते हुए कैबिनेट बैठक में सरकार की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों के मसौदों को मंजूरी देने पर भी विचार संभव है। इसके अलावा सरकार अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी कर सकती है, जिसके जरिए विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाएगा।

धान खरीदी और किसानों के हित में फैसलों पर नजर

प्रदेश में धान खरीदी का सीजन शुरू होने के बीच कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे अहम रह सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना में बदलाव करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म करने और किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता देने का निर्णय लिया है। बैठक में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारियों और प्रदेश के 3,100 धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा हो सकती है।

सरकारी कर्मचारियों को DA और एरियर्स पर फैसले की उम्मीद

राज्य के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी और लंबित एरियर्स के भुगतान की मांग कर रहे हैं। दीपावली के बाद कर्मचारी संगठनों ने इन मांगों को लेकर सक्रियता बढ़ाई है। ऐसे में 18 नवंबर की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; पटवारी हड़ताल पर सरकार सख्त, 107 निलंबित, 1007 के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की है। अब तक 107 पटवारियों को निलंबित…

    TRANSFER; पंजीयन विभाग में बड़े पैमाने पर अफसर- कर्मचारियों के तबादले

    रायपुर, राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग में आज थोक में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इसमें वरिष्ठ उप पंजीयक-उप पंजीयक से लेकर जिला पंजीयकों, रिकॉर्ड कीपर, पंजीयक लिपिक और…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत