CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी तक बढ़ा दिए हैं, जिससे बाजार में असंतुलन की स्थिति बन गई है। इस बढ़ोतरी का असर न केवल खुले बाजार में बल्कि सरकारी परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाले सीमेंट पर भी देखने को मिल रहा है। मकान निर्माण करने वाले ग्राहक और ठेकेदार -बिल्डर भारी परेशानी के साथ ही आक्रोशित भी है|

चार दिन पहले एसीसी सीमेंट 255 रुपए में बिक रहा था जो अभी मार्केट में 290 रुपये है। अल्ट्राटेक सीमेंट का बैग जो 260 रुपया में बिक रहा था उसका दाम अभी मार्केट में 300 रुपया प्रति बैग हो गया है। ज्ञातव्य है अभी सीमेंट के उठाव भी उतना ज्यादा नहीं होने के बावजूद भी सीमेंट कंपनिया इतनी अधिक दाम क्यों बढ़ा दिए है किसी के गले नहीं उतर रहा है। ऐसे भी अत्यधिक गर्मी और बरसात में सीमेंट की दाम ऐसे भी सामान्य रहता है पर ना छत्तीसगढ़ में कोई चुनाव का मौसम है ना कोई बढ़ाने की जरूरत है फिर भी अचानक कंपनियों द्वारा दाम बढ़ाया जाना समझ से परे है ।

बता दे छत्तीसगढ़ में ही सीमेंट की सर्वाधिक कंपनियां स्थापित है जिसे कोयला पानी बिजली और अन्य कच्चा मॉल भी छत्तीसगढ़ से ही उपलब्ध होता है। व्यापारियों का कहना है कि कंपनियां पिछले कुछ दिनों से कीमत बढ़ाने की बात कर रही थीं, लेकिन इसके पीछे कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से बाजार में असंतोष है। कुछ कारोबारियों का मानना है कि कंपनियां अपने मासिक लक्ष्य पूरे करने के लिए इस तरह कीमतों में बदलाव कर रही हैं।

ब्रांड के अनुसार नई कीमतें

सीमेंट के प्रमुख ब्रांड्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। पहले जहां 60 बोरी की कीमत 230 से 270 रुपए के बीच थी, अब यह बढ़कर 260 से 300 रुपए तक पहुंच गई है।

अल्ट्राटेक: 270 से बढ़कर 300 रुपए
एसीसी: 250 से बढ़कर 280 रुपए
जेके लक्ष्मी: 230 से बढ़कर 260 रुपए
नोवोको: 230 से बढ़कर 260 रुपए

थोक और खुदरा बाजार में अंतर बढ़ा

नई दरों के लागू होने के बाद थोक बाजार में सीमेंट 260 से 340 रुपए प्रति बोरी तक पहुंच गया है, जबकि खुदरा बाजार में यही सीमेंट 300 से 350 रुपए में बेचा जा रहा है। इस अंतर के कारण आम उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। सबसे महंगे ग्रेड के सीमेंट की कीमत भी बढ़कर 340 रुपए तक पहुंच गई है, जो पहले लगभग 310 रुपए के आसपास थी।खुदरा बाजार में इन कीमतों पर अतिरिक्त मार्जिन जोड़कर ग्राहकों से और अधिक राशि ली जा रही है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर सरकारी परियोजनाओं पर भी पड़ने वाला है। नॉन-ट्रेड सीमेंट, जो सरकारी कामों में उपयोग होता है, उसके दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इससे निर्माण लागत में इजाफा होगा और कई परियोजनाएं महंगी हो सकती हैं।

दूसरे राज्यों में सस्ता मिल रहा सीमेंट

ठेकेदारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में तैयार होने वाला सीमेंट अन्य राज्यों में यहां की तुलना में सस्ता बेचा जा रहा है। वहां यह लगभग 40 रुपए प्रति बोरी कम कीमत पर उपलब्ध है, जिससे स्थानीय बाजार में नाराजगी बढ़ रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ORACLE LAYOFFS; अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !

    रायपुर, अमेरिकी IT कंपनी Oracle ने दुनिया भर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन छंटनियों का असर भारत पर भी पड़ा है, जहाँ लगभग 12,000…

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….