CG विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान;अजय माकन को बनाया गया चेयरमैन

नईदिल्ली, AICC(ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा को मेंबर बनाया गया।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ से PCC अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, AICC जनरल सेक्रेटरी और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और एआईसीसी के सचिवों को पदेन सदस्य बनाया गया है।

पहले स्क्रीनिंग कमेटी के बारे में जान लीजिए
जिन राज्यों में चुनाव होता है। उन सभी राज्यों में कांग्रेस एक स्क्रीनिंग कमेटी तैयार करती है। इस कमेटी की प्रत्याशियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कौन कैंडिडेट होगा, कौन नहीं, ये स्क्रीनिंग कमेटी ही तय करती है। AICC ने जिस स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है। वहीं कमेटी हर विधानसभा क्षेत्र से 3-3 नामों की सूची सर्वे, परफॉर्मेंस और जातीय समीकरणों के आधार पर तैयार करके CEC यानी केन्द्रीय चुनाव समिति के पास भेजेगी और फिर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। स्क्रीनिंग कमेटी में ज्यादातर प्रदेश के बाहर के ही नेताओं को जगह दी जाती है, ताकि फैसला लेने में पारदर्शिता रहे और किसी भी व्यक्ति विशेष के प्रभाव में फैसले ना लिए जाए।

अजय माकन कैबिनेट मंत्री रह चुके

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन AICC के महासचिव और कांग्रेस कार्यसमिति CWC के सदस्य हैं। वे इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मंत्री थे और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। वह दो बार सांसद के रूप में और तीन बार दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए। माकन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके है। नेटा डिसूजा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इससे पहले वो महिला कांग्रेस में ही महासचिव थीं। नेटा को सीनियर कांग्रेसी नेत्री सुष्मिता देव के इस्तीफा के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी। नेटा कई बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुकी हैं। वे प्रदेश की सियासत को भी समझती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर