CGBSE; 10वीं में संध्या नायक और 12वीं में जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर

 रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परिणाम घोषित किए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। वहीं इस बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है।12वीं बोर्ड में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पलारी के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% के साथ प्रदेश में टॉप किया है। वहीं टॉप 10 लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई ​है। वहीं सूची में 31 बेटी और 12 बेटों के नाम शामिल है।

इस वर्ष 12वीं परीक्षा में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं बोर्ड में महासमुंद की संध्या नायक ने 594 अंक (लगभग 99 प्रतिशत) के साथ टॉप किया। बोर्ड के अनुसार, इस बार करीब 3.20 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। हालांकि 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने की घटना से परीक्षा प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर ली गई।

83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 2,46, 166 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 2,44,453 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,02,259 बालक तथा 1,42,194 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 2,43,898 परीआर्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,02,549 है अर्थात् कुल 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये।

10वीं में टॉप-10 रहे यह छात्र

संध्या नायक-99%
पारिरानी प्रधान-99%
अंशुल शर्मा-99%
रिया केशरवानी-98.83%
रानू सिद्धिमयी साहू-98.83%
रेनुका प्रधान-98.83%
दिपांशी बौद्ध-98.83%
नंदिता देवांगन-98.83%
कल्पना यादव-98.83%
साहिल बरेट-98.67%
आदित्य बानू-98.50%

टॉपर्स को मिलेगा डेढ़ लाख

शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि सीएम साय टॉपर्स को डेढ़ लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से खातों में डालेंगे।

99% लाकर तीन स्टूडेंट्स की रैंक-1

10वीं परीक्षा में महासमुंद की संध्या नायक, परिरानी प्रधान (महासमुंद) और मुंगेली के अंशुल शर्मा तीनों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि इस वर्ष भी दोनों कक्षाओं के परिणामों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

12 वीं टॉपर्स के नाम

रैंकछात्र/छात्रा का नामअंक प्रतिशत
1जिज्ञासु वर्मा98.60%
2ओम्नी98.20%
3कृष महंत97.80%
4रिया साहू97.60%
4शहनाज परवीन97.60%
4ताहिरा खान97.60%
5कुसुमलता बिप्रे97.40%
5हेमलता साहू97.40%
5ओमकार कैव्रत97.40%
5आशा यादव97.40%

9 साल बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट अप्रैल में

छत्तीसगढ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 9 साल बाद अप्रैल महीने में जारी होने जा रहा है। इससे पहले नतीजे मई और जून में भी जारी होते आ रहे थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है।

10वीं-12वीं में लाखों परीक्षार्थी शामिल

बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था।

बेटियों ने मारी बाजी

उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 86.04 तथा बालकों का प्रतिशत 78.86 है। घोषित परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,27,334 (52.2 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 72,402 (29.68 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2,806 (1.15 प्रतिशत) है। 07 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 23,866 है। कुल 63 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 05 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 56 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोके गये हैं तथा 492 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND;विवादित प्रश्न में राम नाम शामिल करने पर महासमुंद डीईओ निलंबित, बड़ी वित्तीय गड़बड़ी उजागर

    महासमुंद, राज्य के महासमुंद जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।…

    SCHOOL; धमतरी में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल,रक्षा मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

    500 विद्यार्थियों को मिलेगी सैन्य शिक्षा की राह रायपुर, छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक मानचित्र पर धमतरी जिला जल्द ही एक नई पहचान दर्ज कराने जा रहा है। जिले में 500 सीटों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…