CGPSC;भर्ती घोटाले के विवादों के बीच 242 पदों पर भर्ती, एक दिसंबर से शुरू होगा आवेदन

रायपुर,  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने रविवार को राज्य सिविल सेवा परीक्षा-2023 के लिए 242 पदों पर भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा (प्री-पीएससी) दो पाली में 11 फरवरी 2024 को होगी। इसका समय सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर तीन से पांच बजे तक होगा। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 13, 14, 15, 16 जून 2024 तय हुई है। सीजीपीएससी-2021 की परीक्षा को लेकर विवादों में आए आयोग ने इस बार साक्षात्कार के अंक को 150 से घटाकर 100 कर दिया है।

परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए उत्तरपुस्तिका समेत सभी दस्तावेजों को अब दो साल तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस परीक्षा के जरिए युवाओं को डिप्टी कलेक्टर, जेल अधीक्षक, राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी जैसा अफसर बनने का मौका मिलेगा। इस बार युवाओं को डीएसपी बनने का मौका नहीं मिलेगा। प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। आनलाइन आवेदन करने के लिए psc.cg.gov.in पर आवेदन करना होगा। जारी अधिसूचना के मुताबिक अलग-अलग 17 विभागों में भर्ती की जाएगी।

चुनावी सियासत में पीएससी रहा मुद्दा

बीते विधानसभा चुनाव में पीएससी भर्ती में हुआ कथित घोटाला प्रमुख मुद्दा रहा है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में पीएससी की परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने को प्रमुखता के साथ शामिल किया है। भाजपा ने अपनी सरकार बनने पर इस घोटाले की जांच कराने और प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को यूपीएससी की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने का वादा किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    OLA; ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित, ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    रायपुर, परिवहन विभाग द्वारा ओला इलेक्ट्रिक, छत्तीसगढ़ के संबंध में वाहन पंजीयन एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया गया है। लगभग 3,000 वाहनों का…

    EDUCATION; छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए सामान्य टीईटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में सेवारत शिक्षकों एवं अन्य गैर-सेवारत अभ्यर्थियों के लिए सामान्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच