CGSPC; पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख से अधिक आवेदन, अंतिम तिथि बढ़ी

0 अब 3 दिसंबर की रात 11.55 बजे तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पदों के लिए मिले लगभग 81 हजार आवेदन

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में 1,501 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग डेढ़ लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर से बढ़ाकर 3 दिसंबर 2026 की रात 11.55 बजे तक कर दी गई है। इस समय तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में कुल 1,501 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। विस्तृत भर्ती विज्ञापन पावर कंपनी की वेबसाइट https://cspc.co.in पर उपलब्ध है।

भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के अंतर्गत 38 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए प्राप्त हुए हैं। इस पद के लिए लगभग 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 609 पद तीनों पावर कंपनियों में रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता सहित विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कम्प्यूटर बेस्ड मल्टीपल चॉइस टेस्ट (CBT) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इसी प्रकार स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के पदों के लिए भी निर्धारित दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

पावर कंपनी प्रबंधन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत भर्ती विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का अवलोकन अवश्य करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 54 हजार लोगों को मिला रोजगार, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

    0उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता रायपुर, वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं  सचिव वाणिज्य…

    PSC; पीएससी चेयरमेन की नियुक्ति में देरी,अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र

    रायपुर, सीजी पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी का असर अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल हवर्मा ने…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..