CGSPC; पावर कंपनीज के एजीएम उमेश कुमार मिश्र सेवानिवृत, सेवा भवन में प्रबंध निदेशकों ने किया सम्मानित

रायपुर, छ्त्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ से अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (वित्त) आलोक सिंह सहित 8 अधिकारी-कर्मचारियों को अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय सेवा भवन में आयेजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर तथा निदेशक आरए पाठक ने सेवानिवृत्त एजीएम श्री मिश्र एवां ईडी श्री सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

श्री मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता से लेकर अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल से लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज और मुख्यमंत्री सचिवालय में 24 वर्षों तक की यात्रा चुनौतियों से भरी रही, किन्तु सबके सहयोग से सभी कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा सके। आलोक सिंह अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पावर कंपनी निरंतर प्रगति कर रही है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी में किये गए नवाचार और उपायों से काफी सुधार हुआ है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की 14 वीं रिपोर्ट में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ए ग्रेड मिला है।

सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री वी.के. साय, सी.एल. नेताम, एम.एस. चौहान, आर.पी. नामदेव, संदीप मोदी, एम.आर. बागड़े, मनीष गुप्ता , मुख्य अभियंता ए.एम. परियल, गिरीश गुप्ता, के.बी. पात्रे, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी, श्रीमती नंदनी भट्टाचार्य, अब्राहम वर्गीस, संजीव सिंह, संजय शुक्ला, सुभाष शर्मा, डी. नाथ , पी गोसावी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एल. पंचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर में ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित समारोह में अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा, लेखा अधिकारी ऋषि कुमार ठाकुर, इम्मानुएल दास, सहायक प्रबंधक राधेश्याम केशरवानी, वरिष्ठ पर्यवेक्षकबिशेश्वर प्रसाद कांत, कनिष्ठ पर्यवेक्षक रामचरण वर्मा तथा लाइन सहायक श्रेणी-1 महेश कुमार वर्मा को भी सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारीगोविंद पटेल एवं आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी ने किया।

साथ ही ट्रांसमिशन कंपनी के मान संसाधन विभाग ने एजीएम (पीआर) उमेश कुमार मिश्र एवं सहायक प्रबंधक राधेश्याम केसरवानी को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता एएम परियल, उप महाप्रबंधक श्रीमती अल्पना शरत तिवारी, सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन, मुरिया दरबार में होंगी शामिल 

    0 छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन, महिला दर्शकों के लिए प्रवेश रहेगा निःशुल्क रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते…

    HOLIDAY; छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की मौज!, दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, दशहरा अवकाश आज से

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टियां एक दिन बढ़ाने का फैसला लिया है. अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा