CRIME; ढाबे में कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद, सीने पर लगी चोट और ग्राहक की मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते को खाने खिलाने को लेकर विवाद हुआ है। बाद में यह विवाद जानलेसा साबित हुआ है। मंगलवार की सुबह सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर कुत्ते को खाना देने को लेकर बहसबाजी की शुरुआत हुई। शिव प्रसाद ध्रुव ढाबे में खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनकी बहस वहां काम करने वाले रसोइए और उसके साथी से हो गई।

पुलिस के मुताबिक ढाबे पर बहस की शुरुआत ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। कर्मियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में सीने में गंभीर चोट आई। इसके बाद वह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़े।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

वहीं, ढाबे पर मौजूद लोग शिव प्रसाद ध्रुव को तुरंत अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने जांच के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसोइए और उसके साथ ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि झगड़ा मामूली था। लेकिन सीने में चोट की वजह से यह जानलेवा साबित हुआ था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। शुरुआती जांच में यह जानकारी मिली है कि ढाबे पर खाना खाते वक्त युवक कुत्ते को खाना दे रहा था। इसी को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी। परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

  • Related Posts

    HC; डीएनए ने खोला राज, रेप के बाद हत्या में हाईकोर्ट सख्त, उम्रकैद बरकरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में आरोपी की अपील खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है।…

    CRIME; लग्जरी कार में घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाली 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

    रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गैंग छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में वारदातों…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….