RATH YATRA; भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए CM साय व राज्यपाल डेका, सोने की झाड़ू से निभाई छेरापहरा की रस्म

रायपुर, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका के साथ राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई जिसके अंतर्गत भगवान जगनाथ के रास्ते को सोने की झाडू से साफ करने की रस्म निभाई और भगवान का आर्शीवाद लेकर प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल सपत्नीक भगवान की मूर्ति को अपने सिर पर बिठाकर रथ तक लेकर आए और विराजित किया. इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी हाईकोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे.

राज्यपाल सीएम ने ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई

रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि भगवान की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल रमेन डेकाने रथ यात्रा के मार्ग की सोने के झाड़ू से सफाई की। श्री साय ने कहा कि आज जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा है, मैं सभी छत्तीसगढ़वासियों को इसकी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा से प्रार्थना करता हूं कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली आए और सभी के घर में सुख-समृद्धि आए। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की आराधना के पावन अवसर ‘रथयात्रा’ की प्रदेश सहित समस्त देशवासियों को अनंत मंगलकामनाएं। उनकी अलौकिक कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल भगवान की प्रतिमा सर पर रखकर पहुंचे

श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने बताया कि आज प्रात: 10 बजे से भकत्गण मंदिर पहुंचने लगे थे. सबसे पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की आरती हुई. तत्पश्चात 11 बजे प्रसाद लगाया गया. सीएम और राज्यपाल ने विशेष आरती और पूजा अर्चना की. उसके बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल भगवान की प्रतिमा को लेकर रथ के पास पहुंचे जबकि राज्यपाल और सीएम ने ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई. उसके बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथ में विराजित किया गया. रथयात्रा दोपहर दो बजे तक चलती रही बाद में उसका समापन जगन्नाथ मंदिर में हुआ. इस दौरान हजारों का समूह रथयात्रा के साथ चल रहा था. इस दौरान भक्तों को विशेष रूप से तैयार गजमूंग का प्रसाद बांटा. आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भकतों के लिए भण्डारा चलाया गया. 

  • Related Posts

    MUSEUM; चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत बोले-देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए

    0 छत्तीसगढ़ का शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय अद्वितीय, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने नवा रायपुर में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का किया अवलोकन रायपुर, सुप्रीम कोर्ट…

    CONVOCATION; भारत के मुख्य न्यायाधीश का संदेश- सहयोग और धैर्य से गढ़ें दीर्घ विधि करियर

    0 हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह रायपुर, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय  रायपुर के नवें दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश…

    You Missed

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    CRIME; यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में बदमाशों ने लगाई भीषण आग, मचा हड़कंप

    CRIME; यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में बदमाशों ने लगाई भीषण आग, मचा हड़कंप

    PLANE CRASH; पैसे ले जा रहा विमान हाइवे पर क्रैश,15 की मौत, बिखरे नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े लोग

    PLANE CRASH; पैसे ले जा रहा विमान हाइवे पर क्रैश,15 की मौत, बिखरे नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े लोग

    PAADDY; आज किसान सम्मेलन, 25 लाख 28 हजार किसानों को मिलेंगे 10 हजार 324 करोड़ रूपए

    PAADDY; आज किसान सम्मेलन, 25 लाख 28 हजार किसानों को मिलेंगे 10 हजार 324 करोड़ रूपए

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन