PADDY;धान में धन, धना धन ….

छत्तीसगढ़ को देश में धान का  कटोरा कहा जाता है। धान की महिमा इतनी अपरंपार है कि इसके बल पर  पांच सरकारें
सत्ता में आई गई है। डॉ रमन सिंह तीन बार धान की सफल नीति के चलते 15 साल मुख्यमंत्री रहे। भूपेश बघेल और विष्णु देव साय की सरकार बनी। यूं कहे कि जिस पार्टी ने किसानों को लुभाने में सफलता हासिल की उसकी सरकार बन गई।
 हर राजनैतिक दल ने प्रदेश के किसानों को अपने अपने तरीके से आकर्षित किया। भाजपा ने किसानों का ब्याज दर शून्य किया। समर्थन मूल्य पर तीन सौ  रुपए क्विंटल का बोनस दिया। किसानों को बिजली कम दरों में उपलब्ध कराई गई।
कांग्रेस ने भाजपा की तुलना में दुगुना बोनस छह सौ रुपए कर दिया। भाजपा में अपने तीसरे कार्यकाल के पहले दो साल में बोनस नहीं दिया था इसका दुष्परिणाम भुगता । भाजपा सत्ता से बाहर और कांग्रेस अंदर हो गई।
प्रदेश के पांचवे विधान सभा चुनाव में भाजपा ने  इकतीस सौ रुपए और इक्कीस क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा कर बाजी पलट दी।  पिछले साल  विष्णु देव साय की सरकार अपने वादे को निभाते  हुए धान खरीदा। 150लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई जो किसानों के लिए खुशी की बात थी तो सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खींचने वाली थी। भारत सरकार एक निश्चित मात्रा में अपने पूल में धान के बदले चांवल लेता है। शेष धान राज्य सरकार के हिस्से में आ जाता है। राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली और दीगर योजनाओं में चांवल वितरण करती है। इसके बावजूद धान की मात्रा शेष होना कठिन हो जाता है।
पिछले साल का कई मीट्रिक टन धान का निराकरण नहीं हुआ है। कुछ धान संग्रहण केंद्रों में धान के रख रखाव ठीक न होने पर सरकार को नुकसान हुआ है। इस बार सरकार ने धान खरीदी के पहले ही कमर कस लिया था। खेतों में वास्तविक उपज कितनी हुई इसका आंकलन कर लिया। इससे फायदा ये हुआ कि  पिछले साल की तुलना में लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कम किए जाने का लक्ष्य प्राप्त होते दिख रहा है। इस बार सरकार ने दीगर राज्यों से अवैध धान आने की प्रक्रिया को लगभग नियंत्रण में रखा जिसके चलते किसानों की आड़ में मुनाफा कमाने वाले सफल नहीं हो पाए। धान खरीदी केंद्रों और राइस मिलो पर क्रास चेक के जरिए रीसाइक्लिंग पर भी नियंत्रण हासिल किया। सतर्क एप के माध्यम से राज्य के दो सौ से अधिक धान खरीदी केंद्रों और सौ से अधिक राइस मिलर्स पर निगरानी कर  राज्य सरकार ने बड़ी अनियमितता को रोकने में सफलता हासिल की है। धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता करने वाले 31 कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही के चलते प्रभावी नियंत्रण सरकार की सफलता रही है।
स्तंभकार- संजय दुबे

  • Related Posts

    PMKSN; पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि 23वीं क‍िस्‍त आज, आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये

    नईदिल्ली, इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20…

    WPD; कृषि महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता के पहले निकली जागरूकता रैली,स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    रायपुर, कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’