MEDICINE; CGMSC ने पेरासेटामाल के कई बैचों के उपयोग और मरीजों को बांटने पर लगाई रोक

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई कर रही 9M India Limited की गुणवत्ताविहीन पेरासिटामॉल दवा के 3 बैचों के साथ-साथ एक अन्य कंपनी की दवा पर भी रोक लगा दी गई है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड गुरुवार को 4 अलग-अलग बैचों की दवा का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद करने और उपलब्ध स्टॉक रायपुर स्थित दवा गोदाम में वापस जमा कराए जाने का आदेश जारी किया है।

दवाइयों के इन बैचों के वितरण पर लगी रोक

1 – Paracetamol 650mg Tablet (Drug Code- SP19448), Batch No. RT24045 (निर्माता: M/s 9M India Limited, Mfg: 01-02-2024, Exp: 31-01-2026) पर रोक लगाई गई है।

2 – Paracetamol 500mg Tablet IP (Drug Code- D395) के दो बैच पर लगी रोक –

  • Batch No. RT23547 (Mfg: 01-11-2023, Exp: 31-10-2025, Supplier: 9M India Limited)
  • Batch No. RT24032 (Mfg: 01-02-2024, Exp: 31-01-2026, Supplier: 9M India Limited)

3 – Aceclofenac 100mg + Paracetamol 325mg Tablet (Drug Code- SP19588), Batch No. APC-508 (निर्माता: M/s Healers Lab, Mfg: 01-07-2024, Exp: 30-06-2026) पर रोक लगाई गई है।

रायपुर स्थित दवा गोदाम में वापस जमा कराने का आदेश

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस संबंध में डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर, दाऊद कल्याण सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (DKS), शासकीय डेंटल कॉलेज रायपुर के साथ रायपुर और बलौदाबाजार के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जनों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन संस्थानों में यह स्टॉक उपलब्ध है, वहां इनका उपयोग तुरंत रोका जाए और न ही मरीजों को वितरित किया जाए। स्टॉक को तत्काल दवा गोदाम रायपुर में वापस जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी CGMSC ने कई बार संदिग्ध दवा बैचों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। हाल ही में एल्बेंडाजोल टैबलेट के 6 अलग-अलग बैच के उपयोग और वितरण पर रोक लगाई गई थी, ताकि किसी भी तरह की गुणवत्ता संबंधी समस्या से मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों का कहना है कि कॉरपोरेशन लगातार सप्लाई की जा रही दवाओं की गुणवत्ता पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर इस तरह की कार्यवाही की जाती है।

  • Related Posts

    WORKSHOP; विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के लिए नियमित दिनचर्या एवं समय-सारणी बनाने, आत्म-अनुशासन विकसित करने की सलाह

    रायपुर,राष्ट्रीय सेवा योजना, कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं युमेट्टा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के सेमिनार…

    AIIMS; एम्स रायपुर में दुर्लभ जन्मजात त्वचा रोग से पीड़ित बच्ची को बहु-विषयक विशेषज्ञ उपचार

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक टीम ने इक्थियोसिस हाइस्ट्रिक्स (Ichthyosis Hystrix) से पीड़ित एक बच्ची का व्यापक उपचार शुरू किया है, जो…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’