कानून व्यवस्था

ACCIDENT;केदारनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही,छत्तीसगढ़ के युवक की हुई मौत, 4 घायल

मौत

दुर्ग, छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा वाहन लैंडस्लाइड का शिकार हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि यह हादसा रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है।

खबरों के मुताबिक, शुक्रवार शाम रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड हाईवे पर काकरागढ़ के पास उनके चारपहिया वाहन पर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर (चट्टान का टुकड़ा) गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और चार यात्री घायल हो गए।

मरने वालों में वाहन चालक और श्रद्धालु शामिल

मृतकों की पहचान राजेश रावत (वाहन चालक) और शैलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। दुर्घटना में दुर्ग के शैलेश कुमार यादव उम्र 24 साल की मृत्यु हुई है। मृतक शादी समेत अन्य कार्यक्रमों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। पिता ड्राइवर है, एक छोटी बहन व माता है। बताया जा रहा है कि मृतक व चारों घायल ट्रेन से दिल्ली तक गए थे। वहां से वाहन हायर कर यात्रा पर निकले थे। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं का वाहन केदारनाथ यात्रा मार्ग पर काकड़ागाड़ के पास से गुजर रहा था।

घायलों में ये शामिल

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान लक्ष्मण सिंह (24) पुत्र धनीराम यादव, ओमकार सिंह (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह, विपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव और चित्रांश साहू, पुत्र ओमकार साहू के रूप में हुई है। यह सभी भी छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के रहने वाले है।

Related Articles

Back to top button