FILM;’छावा’ की दहाड़ से थर-थर कांपा बॉक्स ऑफिस, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली, छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित छावा फिल्म (Chhaava) आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मराठी साम्राज्य में संभाजी का क्या योगदान था, इसकी झलक विक्की कौशल की फिल्म छावा में बखूबी दिखाया गया है। मगर जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो इस पर काफी विवाद हुआ।

कभी छावा के गाने पर विवाद हुआ तो कभी फिल्म के कुछ सीन्स पर CBFC की कैंची चली। लोग बस इस बात पर आपत्ति जता रहे थे कि कहीं संभाजी की कहानी के साथ छेड़छाड़ न की जाए। फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के मन से यह सवाल भी हट गया और यह आते ही सिनेमाघरों में छा गई। फिल्म के पहले दिन का बिजनेस शानदार रहा।

छा गई छावा

छावा विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। यूं तो विक्की ने उरी, राजी, सैम बहादुर और जरा हटके जरा बचके जैसी हिट फिल्में दी हैं, लेकिन छावा शायद उनकी किस्मत को बदल देगी। यह हम नहीं बल्कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बता रहे हैं।

विदेशों में भी छावा की धूम

छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा बड़ी ओपनिंग की है। हालांकि, विदेशों में भी छावा ने धूम मचा दी है। मेकर्स ने छावा के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का डाटा शेयर किया है जिसके मुताबिक विक्की कौशल की मूवी ने पहले ही दिन हाफ सेंचुरी मार दी है। मैडोक फिल्म्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये बटोरने वाली छावा ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 

छावा का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विदेशों में तो छावा ने धूम मचाई है, भारत में भी इसका दम खूब दिखा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा ने पहले ही दिन 33.1 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है। यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग है। 

छावा की स्टार कास्ट

लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है और रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई बनी हैं। वहीं, अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं। विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और दिव्या दत्त का भी फिल्म में अहम किरदार है।

  • Related Posts

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात के…

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    एक दौर हुआ करता था जब फिल्मों के साथ रजत  स्वर्ण और हीरक जयंती  जैसे शब्द जुड़ा करते थे। पच्चीस सप्ताह चली तो रजत, पचास तो स्वर्ण और साठ सप्ताह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र