ACCIDENT; छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर बस के खाई में गिरने से 9 यात्रियों की मौत, 22 घायल…

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राइवेट ट्रेवल्स बस के खाई में गिरने से 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई यात्री घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए चिंतूर अस्पताल भेजा जा रहा है. हादसे में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह बस अरुकु से रायलसीमा, चित्तूर जा रही थी. शुक्रवार की तड़के सुबह मारेडमिल्ली घाट में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, वहीं अनेक लोग घायल हैं. घटना की सूचना मिली राहत दल मौके पर पहुंचा. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं दुर्घटना में मृत यात्रियों की पहचान की जा रही है.

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुःख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि तीर्थयात्रियों की एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. उन्होंने बताया कि अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली है. उन्हें घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. वहीं वह पीड़ित परिवारों को सहायता देने की भी बात कही है.

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर